Ayodhya Deepotsav: 18 झांकियां, भव्य शोभायात्रा; 7वां दीपोत्सव इतिहास रचने को तैयार, CM योगी करेंगे शुरुआत

Ayodhya Deepotsav: सुबह यहां बड़ी धूमधाम से भगवान राम के चरित्र पर बनी 18 भव्य और दिव्य झांकियों की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान योगी सरकार में पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इसे भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया।

Ayodhya Deepotsav, World Record, Ayodhya, Diwali, CM Yogi Adityanath, Lighting Lamps, Hindi News, Deepotsav 2023, Ayodhya News
विज्ञापन

Ayodhya Deepotsav: दिवाली के इस पावन पर्व पर अयोध्या में दीपोत्सव की धूम मची हुई है। इसके लिए अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस दौरान शोभा यात्रा साकेत कॉलेज से लेकर लता मंगेशकर चौक तक निकाली गई। वहीं, दोपहर ढाई बजे सीएम योगी आदित्यनाथ राम कथा पार्क के पास हेलीपैड पर उतर गए हैं। इस दौरान सीएम योगी प्रदर्शनी का निरीक्षण करने पहुंचे और प्रदर्शनी देखी। इसके बाद सीएम योगी राम कथा पार्क के मंच पर पहुंचे हैं, जहां राज्याभिषेक से लेकर दर्शन पूजन के कार्यक्रम किए जाने हैं।

विज्ञापन

दिव्य झांकियों की निकाली गई शोभायात्रा

प्रभु श्रीराम की नगरी में योगी सरकार का यह सातवां दीपोत्सव कार्यक्रम है। शनिवार सुबह यहां बड़ी धूमधाम से भगवान राम के चरित्र पर बनी 18 भव्य और दिव्य झांकियों की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान योगी सरकार में पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इसे भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। श्रीराम के जीवन पर आधारित झांकियों की यह शोभायात्रा अयोध्या के उदया चौराहे से राम कथा पार्क तक निकाली गई।

आस्था का भव्य प्रस्तुतीकरण

इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने शोभायात्रा के जरिए अपनी आस्था का भव्य प्रस्तुतीकरण किया। भारत के सभी प्रमुख लोकनृत्यों की शोभायात्रा को देखने के लिए सड़कों पर जनता का भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान जगह-जगह झांकियों की आरती भी उतारी गई। अयोध्या के पुरोहित समाज की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ का विशेष आभार भी व्यक्त किया गया।

विज्ञापन

फिर बनेगा नया कीर्तिमान

इस मौके पर्यटन व संस्कृति मंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम की नगरी में दीपोत्सव विश्व में सबसे ज्यादा दीप प्रज्वलित करने का एक बार फिर नया कीर्तिमान बनेगा। इस दीपोत्सव में सीएम योगी भगवान राम का राज्याभिषेक करेंगे और सबसे अहम बात ये होगी कि प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के दौरान दुनिया के 50 महत्वपूर्ण देशों के राजनयिक भी उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन

अयोध्या के इस 7वें दीपोत्सव में आज अवध विश्वविद्यालय के 25000 वॉलंटियर्स 21 लाख दीपक प्रज्वलित कर एक नया इतिहास रचेंगे। इस दौरान मठ-मंदिरों को फूलों से सजाया गया है तो वहीं, राम मंदिर जाने वाले रास्ते को भी फूलों से सजाया गया है।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ