Online Booking to Enlight Diya In Ayodhaya: रामलला के दरबार में दीया जलाने के लिए अब आपको अयोध्या आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर बैठे आपके नाम का दीया अयोध्या में जल जाएगा। इसके लिए बस आपको 51 रुपये खर्च करने होंगे और ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। जिसके बाद आप अयोध्या में होने वाले भव्य दीपोत्सव का हिस्सा बन जाएंगे। एक दीये के लिए 51 रुपये से लेकर 51 दीयों के लिए 1100 रुपये दे सकते हैं। दीया आपके द्वारा चुनी गई जगह पर माउस के एक क्लिक पर रोशन हो जाएगा। इसके लिए Holi Ayodhya Portal’ (https://holyayodhya.com/) पर ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के उपनिदेशक आरपी यादव ने बताया कि देश-विदेश के श्रद्धालुओं को दीपोत्सव से जोड़ने के लिए ई-दीपोत्सव पैकेज ऑफर कर रहे हैं। इसके लिए श्रद्धालु ई-लैंप खरीदें और इस महान आयोजन से जुड़ाव महसूस करें।
देश या विदेश कहीं भी बैठकर करा सकेंगे बुकिंग
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने बताया कि Holi Ayodhya मोबाइल ऐप से देश-विदेश में बैठे श्रद्धालु आसानी से घर बैठे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल हो सकेंगे। यह मोबाइल ऐप एंड्रॉयड और एप्पल मोबाइल पर उपलब्ध है। दीपोत्सव के बाद पर्यटन विभाग संबंधित व्यक्ति के पते पर दीया, प्रसाद और सरयू का जल प्रसाद के रूप में भेजेगा। लोग अपने नाम से, अपने परिजनों के नाम से, एक से लेकर 51 दीये तक बुक करा सकते हैं। आवेदन को जिला प्रशासन रिसीव करेगा। दीया जलाने की व्यवस्था भी करेगा। अलग-अलग पैकेज रखे गए हैं। 101 से 1100 रुपये तक के 4 पैकेज हैं। पहला पैकेज 101 रुपये का है, जिसमें एक दीप प्रज्ज्वलित होगा। दूसरा पैकेज 251 रुपये का है, जिसमें 11 दीप जलेंगे। तीसरा पैकेज 501 रुपये का है, जिसमें 21 दीप जलाए जाएंगे। चौथा पैकेज 1100 रुपये का है, जिसमें 51 दीप प्रज्जवलित होंगे।
अयोध्या में एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
बता दें कि उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी अयोध्या में एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इस बार दिवाली पर श्रीराम की नगरी अयोध्या में 21 लाख दीये जलाए जाएंगे। इस आयोजन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। देशभर के लोगों से इसका हिस्सा बनने की अपील की गई है। इसमें शामिल होने के लिए विदेशों से भी ऑनलाइन बुकिंग चल रही है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
15 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
16 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
18 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
20 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines