उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक घर में सिलेंडर फटने से कई लोगों की मौत हो गई है. सिलेंडर में हुए धमाके से पूरा मकान जमींदोज हो गया है, घर का मलब दूर-दूर तक बिखर गया है. बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि काफी दूर तक आवाज सुनाई दी. धमाके की आवाज सुनकर लोग चौंक गए.
इस घटना में पांच लोगों की मौत हुई है. जानकारी मिलते ही प्रशासन से जुड़े बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. राहत बचाव अभियान चलाया जा रहा है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है.
जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा, “हमें एक विस्फोट के बाद छत गिरने की सूचना मिली. तलाशी अभियान जारी है. पांच लोगों की मौत हो गई है. पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है. घटना के कारणों की जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि यह सिलेंडर या कुकर में विस्फोट के कारण हुआ है, लेकिन फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद, हम कारण के बारे में 100% निश्चित हो सकते हैं. हमें अभी तक यहां पटाखों के कोई सबूत नहीं मिले हैं, हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं.”
अयोध्या जिला अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष पाठक ने बताया कि पांच लोगों को जलने और चोटिल अवस्था में यहां लाया गया, जिनमें तीन बच्चे और दो वयस्क शामिल हैं. सभी को मृत लाया गया था. ऐसे और भी लोग हैं जिन्हें अभी तक यहां नहीं लाया गया है.
यह भी पढ़ें: कानपुर में सड़क किनारे खड़ी 2 स्कूटी में धमाका, जांच को लेकर क्या बोले पुलिस कमिश्नर
मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में एक घर में हुए विस्फोट का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री योगी ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उनके समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.
अयोध्या में ब्लास्ट वाली जगह पर जब मलवे को हटाया जा रहा था, तब एक बार फिर से ब्लास्ट हुआ है. हालांकि इस ब्लास्ट में किसी के चोटिल होने की खबर नहीं है.
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
7 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
9 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
10 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
16 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
18 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
19 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
19 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
21 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 day agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines