हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन

Ayodhya News: अयोध्या के राम मंदिर परिसर में पीएनजी की पाइपलाइन में लीकेज ने थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मचा दी. इसके कारण रामलला के दर्शन थोड़ी देर के लिए रोक दिए गए थे. हालांकि वक्त रहते पाइप को रिपेयर कर दिया गया.

विज्ञापन
रामजन्मभूमि परिसर में PNG पाइपलाइन में लीकेज (Photo-PTI)

PNG Pipeline Burst Ram Janmabhoomi Complex: रामजन्मभूमि परिसर में 2 अक्तूबर 2026 की दोपहर गैस रिसाव की घटना से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी के हालात बन गए परिसर के उत्तरी हिस्से में गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर रामलला समेत परिसर के अन्य मंदिरों में दर्शन अस्थायी रूप से रोक दिए गए. तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन की मरम्मत की, जिसके बाद करीब आधे घंटे में दर्शन दोबारा शुरू कर दिए गए.

तेज गैस की गंध से मची अफरा-तफरी

बताया गया कि शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे राम मंदिर में दर्शन सामान्य रूप से चल रहे थे. इसी दौरान परिसर में अचानक गैस की तेज गंध महसूस हुई. सुरक्षा अधिकारियों ने तुरंत हालात की जांच शुरू की. जांच में सामने आया कि उत्तरी हिस्से में ग्रीन हाउस के पास जेसीबी से चल रही खुदाई के दौरान कुबेर टीला की तरफ जाने वाले रास्ते के पास गैस पाइपलाइन डैमेज हो गई थी. घटना की सूचना तुरंत ग्रीन गैस लिमिटेड के अधिकारियों को दी गई. श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्रायोरिटी देते हुए परिसर में दर्शन रोक दिए गए और लोगों को सुरक्षित जगहों पर रोक दिया गया.

टेक्निकल टीम ने तुरंत लिया एक्शन

सूचना मिलने के बाद ग्रीन गैस लिमिटेड के तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंचे. डैमेज हिस्से को बदलकर पाइपलाइन की मरम्मत की गई और गैस का लीकेज बंद कर दिया गया. पूरे प्रॉसेस में करीब 30 से 45 मिनट का समय लगा. लीकेज कंट्रोल होने के बाद तकरीबन डेढ़ बजे रामलला दर्शन की व्यवस्था फिर सामान्य कर दी गई. रामजन्मभूमि ट्रस्ट के सुरक्षा प्रभारी कैप्टन केके तिवारी के मुताबिक पाइपलाइन जेसीबी से खोदाई के दौरान डैमेज हुई थी. उन्होंने बताया कि रिसाव को थोड़े समय में काबू में कर लिया गया और घटना में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ. सुरक्षा के लिहाज से ही दर्शन कुछ वक्त के लिए रोके गए थे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- राम मंदिर चंदा चोरी: SIT ने 7000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की, चंपत राय-अनिल मिश्रा का नाम शामिल नहीं

सीता रसोई में यूज होती है PNG

रामजन्मभूमि परिसर में हाल के दिनों में रसोई गैस सिलिंडर की परेशानी को देखते हुए ग्रीन गैस लिमिटेड की ओर से पाइप्ड नेचुरल गैस की पाइपलाइन बिछाई गई थी. इसी गैस का इस्तेमाल सीता रसोई में भगवान के भोग की तैयारी समेत दूसरे कामों के लिए किया जाता है.

विज्ञापन

इसके लिए साकेत महाविद्यालय के पास स्थित पराग डेयरी से रामजन्मभूमि परिसर तक करीब ढाई किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है. मई में PNG के जरिए भोग तैयार करने का टेस्ट किया गया था, जिसके बाद से परिसर में इसी पाइपलाइन के जरिए से गैस की सप्लाई हो रही थी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola