हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

अयोध्या बम ब्लास्ट के दोषियों को जमानत मिली, कोर्ट का आदेश- शर्तो के साथ ही बाहर आएंगे

विज्ञापन

Ayodhya Bomb Blast Culprits Bail Approved:उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित अयोध्या बम बलास्ट के दोषियों को जमानत मिल गई है। इलाहाबाद कोर्ट ने जमानत याचिका मंजूर करते हुए शर्तों के साथ बेल दोषियों को दी और उन्हें रिहा करने के निर्देश दिए।

बता दें कि केस में दोषी करार दिए गए 5 लोग पिछले 18 साल से जेल में हैं। वहीं दोषियों को केस की अगली तारीख 4 दिसंबर 2023 को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है। जमानत इन्हें दी गई है।

यह आदेश जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्र तथा जस्टिस एसएएच रिजवी की खंडपीठ ने शकील अहमद, मोहम्मद नसीम, आसिफ इकबाल उर्फ फारूक और डॉ. इरफान की जमानत अर्जी मंजूर करते हुए दिया है।

विज्ञापन

इन शर्तो के साथ मिली जमानत

बता दें कि जुलाई 2005 मे श्रीराम जन्मभूमि पर हुए आतंकी हमला हुआ था। पांच आतंकी हमलावरों को मौके पर ही मार दिया गया था। इस हमले में एक नागरिक की भी मौत हो गयी थी।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दोषियों की जमानत मंजूर करते हुए कहा सभी याचियों को अपने थाने में हर हफ्ते रिपोर्ट करना होगा। साथ ही सभी आरोपियों को पासपोर्ट भी जमा करने होंगे। कोई भी आरोपी देश छोड़कर नही जा सकता है। सभी आरोपियों को जुर्माने की राशि भी डेढ़ महीने के अंदर जमा करनी होगी।

विज्ञापन

 

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola