Ayodhya Airport Inaugration Latest Update: अयोध्या को राम मंदिर से पहले श्रीराम एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और वंदे भारत ट्रेन मिलेगी। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी 2024 से पहले भी अयोध्या आएंगे। वहीं एयरपोर्ट के उद्घाटन की फाइनल डेट भी सामने आ गई है। पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन 25 दिसंबर को होना था, लेकिन अब PM नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही अयोध्या रेलवे स्टेशन का भी अनावरण होगा और वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाएंगे। दिल्ली एयरपोर्ट से अयोध्या एयरपोर्ट के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट उड़ान भरेगी। कहा जा रहा कि इस फ्लाइट में प्रधानमंत्री सफर कर सकते हैं। वहीं उद्घाटन कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री अयोध्यावासियों से संवाद भी कर सकते हैं। एयरपोर्ट के बाहर जनसभा की तैयारी चल रही है।
अयोध्या को देश-दुनिया से हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट अधिकारियों और जिला प्रशासन को कार्यक्रम की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दे दिए हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आएंगे। कमिश्नर गौरव दयाल एयरपोर्ट का निरीक्षण कर चुके हैं। हाल ही में नए एयरपोर्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसे देखकर अंदाजा हो गया कि राम मंदिर की तरह एयरपोर्ट भी वास्तुशिल्प का अनूठा उदाहरण है। इसकी 2 मजिलों पर अयोध्या की कहानी दर्शाती रामायण की कलाकृतियां उकेरी गई हैं। यह एयरपोर्ट देश दुनिया को अयोध्या से हवाई कनेक्टिविटी देगा। एयरपोर्ट पर उतारते ही यात्रियों-श्रद्धालुओं को अहसास हो जाएगा कि राम मंदिर कितना भव्य और शानदार होगा। एयरपोर्ट के एंट्री गेट पर सीढ़ीदार आकृति बनी है, जो मंदिर जैसी फिलिंग देगी।
नाइट लैंडिंग समेत एयरपोर्ट की अन्य खासियतें
- 250 करोड़ में बना उत्तर प्रदेश प्रदेश का चौथा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है।
- 336.59 एकड़ एरिया में बने एयरपोर्ट में 8000 वर्ग मीटर में बिल्डिंगें हैं।
- दिन-रात ऑपरेशन रहेगा और इसमें 4 जहाज एक साथ खड़े हो पाएंगे।
- दिल्ली और अहमदाबाद के लिए फ्लाइटें शुरू होंगी, हर घंटे उड़ानें जाएंगी।
- दिल्ली की फ्लाइट सातों दिन और अहमदाबाद की फ्लाइट 3 दिन जाएगी।
- एयरपोर्ट का टर्मिनल 14 स्तंभों में बंटा है, जो रामायण की कहानी दिखाएंगे।
- एयरपोर्ट का रनवे करीब 2200 से 3700 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा होगा।
यह भी पढ़ें: ‘फर्जी Sim लेने पर जेल, OTT-व्हाट्सऐप दायरे से बाहर; Tele Communication बिल से होंगे 3 बड़े बदलाव
यह भी पढ़ें: 30 दिन में गुनाह कबूला तो कम सजा, 7 दिन में सुनवाई; Online गवाही, जानें 163 साल पुराने कानून में क्या-क्या बदलेगा
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
6 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
9 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
9 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
10 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
12 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
14 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
15 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
16 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
17 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines