Shri Ram Airport: अयोध्या में एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, कब-कहां के लिए होगी पहली फ्लाइट?

Ayodhaya Shri Ram Airport: राम मंदिर से पहले अयोध्या में एयरपोर्ट का उद्घाटन हो जाएगा। यहां से फ्लाइटें भी शुरू हो जाएंगी, जानिए कब होगा उद्घाटन और कौन-सी फ्लाइट शुरू होंगी?

Ayodhaya Shri Ram Airport

Ayodhaya Shri Ram Airport

मनोज पांडेय, अयोध्या

विज्ञापन

Ayodhaya Shri Ram Airport Opening: अयोध्या के Ram Mandir में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या वासियों को एयरपोर्ट की सौगात मिलने की तैयारी है। श्रीराम एयरपोर्ट लगभग तैयार है। इसी महीने के चौथे सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट का उद्घाटन कर सकते हैं। 2 दिसंबर को अयोध्या दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने श्रीराम एयरपोर्ट का निरीक्षण किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने 15 दिसंबर तक एयरपोर्ट को तैयार करने का निर्देश दिया। रनवे का काम पूरा हो गया है। टर्मिनल बिल्डिंग भी 95 प्रतिशत बन चुकी है। पूरा एयरपोर्ट 2025 में पूरी तरह तैयार करने का टारगेट है। इसके बाद इस एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होंगी। बोइंग विमान भी उतर सकेंगे।

विज्ञापन

UP का चौथा एयरपोर्ट दिन-रात ऑपरेशनल रहेगा

श्री राम एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश प्रदेश का चौथा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। यह दिन-रात ऑपरेशनल रहेगा। 4 जहाज एक साथ खड़े हो सकेंगे। इससे करीब 500 लोगों को रोजगार मिलेगा। एयरपोर्ट से हर घंटे फ्लाइटें उड़ेंगी। सबसे पहले अयोध्या से दिल्ली और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू होगी। दिल्ली की फ्लाइट हफ्ते में सातों दिन जाएगी। अहमदाबाद की फ्लाइट हफ्ते में 3 दिन के लिए होगी। फ्लाइटें शुरू करने के लिए इंडिगो और स्पाइस जेट एयरलाइंस ने सर्वे कर लिया है। एयरपोर्ट का डिजाइन राम मंदिर मॉडल के अनुसार बनाया जा रहा है। बाउंड्री बन चुकी है। ATC मशीनें इंस्टॉल हो चुकी हैं। 26 जनवरी 2024 के बाद यात्रियों को बुकिंग करने की सुविधा मिल जाएगी। डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन की टीम भी एयरपोर्ट का निरीक्षण कर चुकी है।

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

News 24 whatsapp channel

विज्ञापन

एयरपोर्ट की खासियतें…

  • 336.59 एकड़ टोटल एरिया
  • 8000 वर्ग मीटर में बिल्डिंगें
  • 250 करोड़ रुपये लागत
  • 2200 से 3700 मीटर लंबा रनवे

22 जनवरी को होगी रामलला की प्राण प्रतिषठा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा देशभर से करीब 7 हजार लोग इस समारोह के गवाह बनेंगे। इनमें देशभर के VVIP भी शामिल होंगे। 16 जनवरी से समारोह के अनुष्ठान शुरू होंगे। इससे पहले अयोध्या में एयरपोर्ट से फ्लाइटें शुरू हो जाएंगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा देसी-विदेशी श्रद्धालु प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत करने आ सकें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ