हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

21 वैदिक ब्राह्मण, सरयू जल के 81 कलश, PM मोदी का खास संदेश...Ram Mandir में रामलला के प्रतिष्ठापन की तैयारियों का अपडेट

विज्ञापन
Ramlala Pran Pratishtha

Ayodhaya Ram Mandir Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 22 जनवरी 2024 को भव्य और शानदार समारोह होगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण दिया जा चुका है। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से अब काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास, काशी विद्वत परिषद, काशी के संतों-महात्माओं को निमंत्रण दिया गया है। काशी से सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मृगशिरा नक्षत्र में मूर्ति स्थापित कराएंगे। वहीं काशी के 21 वैदिक ब्राह्मणों को भी स्पेशल यजमान बनाया जाएगा। 18 जनवरी से प्रतिष्ठान समारोह के अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। गणेश, अंबिका पूजन, वरुण पूजन, मातृका पूजन, ब्राह्मण वरण, वास्तु पूजन होगा। काशी से वैदिक ब्राह्मण 17 जनवरी को अयोध्या के लिए रवाना होंगे। 17 जनवरी को रामलला की प्रतिमा अयोध्या में नगर भ्रमण पर निकलेगी।

 

रामलला के गर्भ गृह की धुलाई और कर्मकांड

प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर में रामलला के गर्भ गृह की धुलाई के लिए 81 कलशों में सरयू नदी का जल लाया जाएगा। धुलाई के बाद वास्तु शांति और रामलला का अन्नाधिवास, जलाधिवास और घृताधिवास होगा। 21 जनवरी को 125 कलशों के जल से रामलला की मूर्ति का दिव्य स्नान कराया जाएगा, जिसके बाद शय्याधिवास होगा। 22 जनवरी की दोपहर को प्राण प्रतिष्ठा होगी। षोडशोपचार पूजन करने के बाद मूर्तियों पर अक्षत छोड़ेंगे। इसे बाद पहली महाआरती और उसके बाद श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे। अनुष्ठान में काशी के चारों वेद के ज्ञानी मौजूद रहेंगे। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी राम मंदिर में दक्षिण दिशा से एंट्री करके उत्तर स्थित राम मंदिर में आएंगे। इस तरह एंट्री का कारण यह है कि जब राम वनवास काटकर अयोध्या आए तो उनका सफर दक्षिण से उत्तर की ओर रहा। वे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के जरिये ‘सबमें राम, सबके राम’ का संदेश दुनिया को देंगे।

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

नोएडा में बन रही जटायु की 4 फीट ऊंची प्रतिमा

राम मंदिर में कुबेर टीले पर जटायु का मंदिर भी बन रहा है। इस मंदिर में 4 फीट ऊंची जटायु की प्रतिमा लगेगी, जो नोएडा में बन रही है। प्रधानमंत्री मोदी राम मंदिर में एंट्री करते ही सबसे पहले इस मंदिर में जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री 21 जनवरी को ही अयोध्या पहुंच जाएंगे। 22 की सुबह सरयू में स्नान करेंगे और वहां के नाविकों से मिलेंगे। वहीं अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान प्रधानमंत्री कई सौगातें अयोध्या और उत्तर प्रदेश को दे सकते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola