हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

पाकिस्तान में मंदिरों पर हमले के बाद ग्रेटर नोएडा में सीमा हैदर के घर की बढ़ाई सुरक्षा, ATS अलर्ट

विज्ञापन

Seema Haidar: पाकिस्तान में लगातार 24 घंटे में दो मंदिरों पर हमले के बाद ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा में सीमा हैदर की घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही सीमा हैदर (Seema Haidar) और सचिन के घर की ओर जाने वाले रास्ते की भी बैरिकेडिंग कर दी गई है। परिवार से मिलने के लिए आने वालों को रोक दिया गया है।

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एटीएस को अलर्ट किया गया है। रविवार को मीडिया में पाकिस्तान की खबरें आने के बाद रबुपुरा के कुछ घरों में अचानक भीड़ बढ़ने की सूचना पुलिस को मिली थी, जिसके बाद आनन-फानन में फोर्स तैनात की गई है।

शुक्रवार को कराची में तोड़ा मंदिर

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पाकिस्तान के कराची में एक 150 साल पुराने मंदिर को रातोंरात गिरा दिया गया था। मंदिर के पास रहने वाले हिंदू परिवार ने पाकिस्तानी मीडियो को बताया था कि वह शनिवार सुबह जागे तो मंदिर जमींदोज मिला था। जबकि मंदिर की बाहरी दीवार सही थी। आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ने मंदिर को गिराने वालों की मदद की थी।

विज्ञापन

रविवार को काश्मोर में मंदिर पर दागे रॉकेट लॉन्चर

इसके बाद रविवार को पाकिस्तान के काश्मोर इलाके के एक मंदिर पर पाकिस्तानी डकैतों ने रॉकेट लॉन्चर से हमला किया था, हालांकि राकेट लॉन्चर फटे नहीं थे। डॉन की एक रिपोर्ट में पुलिस अधिकारी के हलावे से इस बात की पुष्टि की गई है कि मंदिर और आसपास रहने वाले हिंदुओं के घरों पर फायरिंग की गई है। पुलिस का दावा है कि हमलावर 8 से 9 लोग थे। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

पाकिस्तानी डकैत ने दी थी धमकी

एक रिपोर्ट में दावा किया है कि काश्मोर इलाके के पाकिस्तानी डकैत रानो शार ने ऐलान किया था कि भारत सीमा गुलान हैदर को वापस कर दे, वरना वो पाकिस्तान में मंदिरों और हिंदुओं पर हमला करेगा। दावा किया गया है कि रविवार को काश्मोर में मंदिर पर दागे गए रॉकेट लॉन्चर उसी धमकी का परिणाम थे।

विज्ञापन

सीमा के घर पर इतनी फोर्स तैनात

भारतीय मीडिया में पाकिस्तान के मंदिरों में हमले की खबर के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रबुपुरा में सीमा हैदर और सचिन के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई है। घर पर एक सब इंस्पेक्टर और महिला तैनात की गई हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि अचानक सीमा के घर की सुरक्षा क्यों बढ़ाई गई है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola