Attack On Chandrashekhar: उत्तर प्रदेश पुलिस ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ‘आजाद’ पर फायरिंग के मामले में गुरुवार को चार लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही पुलिस ने हमले में इस्तेमाल बदमाशों की कार को भी बरामद कर लिया है। बुधवार को यूपी के सहारनपुर में अज्ञात बदमाशों ने भीम आर्मी प्रमुख पर चार राउंड फायरिंग की थी। एक गोली आजाद की कमर पर लगी थी।
एक गोली गाड़ी के दरवाजे को भेद गई
जानकारी के मुताबिक 28 जून को चंद्रशेखर आजाद अपनी फार्च्यूनर गाड़ी से यात्रा कर रहे थे। गाड़ी में उनके साथ भाई भी था। इसी दौरान हमलावरों ने चंद्रशेखर पर हमला कर दिया। फायरिंग में एक गोली कार की यात्री सीट को भेदते हुए पार हो गई। जबकि दूसरी गोली गाड़ी के शीशे में लगी।
सहारनपुर से दिल्ली जा रहे थे आजाद
बताया गया है कि हमले में आजाद को गंभीर चोट नहीं आई है। एक गोली उनकी कमर को छूते हुए निकल गई। इसके बाद आजाद को तत्काल सहारनपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आजाद के साथियों ने बताया कि जिस वक्त हमला हुआ वे सहारनपुर में एक कार्यकर्ता के घर तेरहवी अनुष्ठान में भाग लेकर दिल्ली के लिए जा रहे थे।
सहारनपुर के एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मैंने चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात और बात की है। वह अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। मैंने उनके डॉक्टर से भी बात की है। डॉक्टरों ने भी बताया कि आजाद की हालत स्थिर है। उन्हें संभवतः कल छुट्टी दे दी जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
अखिलेश बोले- जंगल राज
उधर, समाजवादी पार्टी की ओर से चंद्रशेखर पर हमले को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है। कहा है कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों का डर खत्म हो गया है। राज्य में “जंगल राज” है। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता संरक्षित अपराधियों की ओर से किया गया हमला बेहद निंदनीय और कायरतापूर्ण कृत्य है।
शिवपाल ने कहा- सरकार के निशाने पर विपक्ष
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आजाद पर हमला राज्य में विपक्षी नेताओं पर एक बड़े हमले का हिस्सा था। यूपी में विपक्ष अब सरकार और अपराधियों के निशाने पर है। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला राज्य की खोखली कानून व्यवस्था के लिए खतरे की घंटी हैं।
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
5 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
5 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
6 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
6 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
6 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines