रूठी पत्नी को मनाने पहुंचा पति, ससुराल वालों ने काट दी गर्दन
Edited By Swati Pandey

Edited By Swati Pandey

Attack In Law’s On Husband In Hamirpur: यूपी के हमीरपुर में रुठी पत्नी को ससुराल मनाने पंहुचे पति को ससुराल वालों ने जमकर पीटा साथ ही गले में तेज धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। थाना जरिया के गोहांड कस्बा निवासी 27 वर्षीय विनोद की शादी बिवांर थाने के बांधुर बुजुर्ग गांव निवासी एक महिला से कुछ साल पहले हुई थी। दोनों में आपसी विवाद होता रहता था। जिसकी वजह से पत्नी नाराज होकर अपने दो वर्षीय बेटे को पति के पास छोड़कर अपने मायके चली गयी।
गुरुवार को विनोद अपनी पत्नी को मायके से वापस लेने गया था, लेकिन नाराज पत्नी साथ चलने को राजी नही थी। इस पर महिला का पति उसे समझाने लगा, इतने में महिला के परिवारवालें आ गये। खुद को बचाने की कोशिश में वह वहां से भागने लगा, तभी ससुरालवालों और ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान किसी ने चाकू से विनोद के गले पर वार कर दिया, विनोद वही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। भीड़ से खुद को बचाने की कोशिश में विनोद वहां से भाग निकला। सूचना पर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने में आने को कहा था। लेकिन विनोद कहीं गायब हो गया। जांच के दौरान उसे मौदहा तिराहा के पास घायल अवस्था में बरामद किया गया था विनोद को छानी सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान विनोद के गले में चार टांकें लगे। लेकिन वहां से पीड़ित को कानपुर रेफर कर दिया गया।
यूपी के हमीरपुर में आपसी विवाद की वजह से पति से नाराज होकर पत्नी चली गयी थी। रूठी पत्नी को मनाने विनोद अपने ससुराल बांधुर गांव गया था। लेकिन उसकी पत्नी उसके साथ जाने को राजी न थी। विनोद अपनी पत्नी को समझाने लगा। इसी दौरान महिला के परिजन आ गये और पीड़ित के साथ मारपीट करने लगे। पकड़े जाने के डर से वह भागने की कोशिश करने लगा, तभी महिला के परिजनों ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर उसे दौड़ाकर पकड़ लिया, मारपीट की, इसी दौरान किसी ने गले में चाकू से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। पीड़ित को छानी सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित के गले में चार टांकें लगे हैं, बाद में उसे वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।
सूचना पर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने आने को कहा था, लेकिन विनोद कहीं गायब हो गया। जांच के दौरान उसे मौदहा तिराहा के पास घायल अवस्था में बरामद किया गया। विनोद को छानी सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान विनोद के गले में चार टांकें लगे, इसके बाद पीड़ित को कानपुर रेफर किया गया। पुलिस का कहना है कि दंपति का आपसी विवाद था। इसी सिलसिले में दोनों पक्षों में बातचीत हो रही थी। किसी भी पक्ष से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: