---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में एक साथ UP-ATS की छापेमारी, 74 रोहिंग्या पकड़े

UP ATS Arrest Rohingya: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में यूपी एंटी टेरिस्ट स्क्वॉड ने एक साथ छापेमारी करके 74 रोहिंग्या मुसलमानों को पकड़ा (UP ATS Arrest Rohingya) है। एटीएस की ओर से बताया गया है कि ये सभी अवैध तरीके से भारत में घुसे और अलग-अलग जिलों में रहकर कबाड़े-कचरे का काम करने लगे। […]

---विज्ञापन---

UP ATS Arrest Rohingya: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में यूपी एंटी टेरिस्ट स्क्वॉड ने एक साथ छापेमारी करके 74 रोहिंग्या मुसलमानों को पकड़ा (UP ATS Arrest Rohingya) है। एटीएस की ओर से बताया गया है कि ये सभी अवैध तरीके से भारत में घुसे और अलग-अलग जिलों में रहकर कबाड़े-कचरे का काम करने लगे। पकड़े गए रोहिंग्याओं में बच्चे भी शामिल हैं।

यूपी एसटीएफ ने जारी किया प्रेस नोट

उत्तर प्रदेश एंटी टेरिस्ट स्क्वॉड की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि शासन और पुलिस निदेशालय के निर्देश पर प्रदेश भर में कार्रवाई की गई है। एटीएस को सूचना मिली थी कि प्रदेश में भारी संख्या रोहिंग्या रह रहे थे। इन्हीं की धरपकड़ के लिए एटीएस ने प्रदेश व्यापी अभियान चलाया।

---विज्ञापन---

इन जिलों से इतने रोहिंग्या पकड़े

प्रेसनोट के अनुसार, यूपी एटीएस ने सबसे ज्यादा 31 रोहिंग्या मथुरा जिले के थाना जैंत क्षेत्र से पकड़े हैं। इनमें 29 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा सहारनपुर से 2, मेरठ से 2, हापुड़ से 12 पुरुष, एक महिला, दो बालक, एक बालिका, गाजियाबाद से 3 पुरुष, एक महिला और अलीगढ़ से 7 पुरुष, 10 महिलाएं पकड़े हैं।

कचरे-कबाड़े का कर रहे थे काम

एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मथुरा में पकड़े गए रोहिंग्या यहां रह कर कचरे और कबाड़े का काम कर रहे थे। यूपी एटीएस ने यहां रविवार को देर रात अचानक कार्रवाई की। इसके बाद यहां से सभी को हिरासत में लिया गया। बता दें कि साल 2018 में आगरा जिले के सिकंदरा क्षेत्र से भी भारी संख्या में रोहिंग्या पकड़े गए थे। यहां भी ये लोग कचरे काम काम करते थे।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Jul 24, 2023 06:09 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola