ATS arrest two members of ISIS from Aligarh: उत्तर प्रदेश में आतंकी संगठनों के सक्रिय होने की जानकारी लगातार यूपी पुलिस, STF और ATS को मिल रही थी, जिसके चलते उत्तर प्रदेश में छापेमारी की कार्रवाई तेजी के साथ की जा रही थी। इसी छापेमारी की कार्रवाई के बीच एटीएस ने यूपी के अलीगढ़ से ISIS से जुड़े दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एटीएस की ओर से गिरफ्तार हुए दोनों आतंकियों से जुड़ी सामने आई जानकारी ने हर किसी को हैरान कर दिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार हुए दोनों सदस्य उत्तर प्रदेश में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश में जुटे हुए थे और गौर करने वाली बात ये है कि इस घटना के लिए दोनों सदस्यों को बकायदा आतंकी संगठन की ओऱ से शपथ दिलाई गई थी। ATS की गिरफ्त में आए सदस्यों में से एक एएमयू यानी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का पूर्व और एक मौजूदा छात्र बताया जा रहा है। इसके साथ ही आपको बता दें कि दोनों गिरफ्तारी पिछले दिनों दिल्ली स्पेशल सेल की ओर से हुई तीन आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद मिले इनपुट के बाद हुई है।
जिहादी मानसिकता के लोगों को तैयार करने का आरोप
एटीएस की ओर से हुई गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में सामने आया कि इन दोनों सदस्यों का मकसद यूपी में बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाने के साथ-साथ अपने जैसी सोच वाले युवाओं को जोड़कर जेहादी मानसिकता के लोगों को तैयार करने का प्लान बना रहे थे। बीते सोमवार को हुई इस गिरफ्तारी के बाद ISIS से जुड़े दोनों सदस्यों को लखनऊ कोर्ट में पेश किया गया और उसके बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। हालांकि, अब ATS दोनों को रिमांड पर लेकर उनसे आगे की पूछताछ करेगी।
यह भी पढ़ें: ‘समाजवाद के सिद्धांत से भटक गई मुलायम की पार्टी’, सपा महासचिव रवि प्रकाश वर्मा ने थामा कांग्रेस का हाथ
दोनों के पास मिले आतंकी संगठन से जुड़े साहित्य और पेन ड्राइव
एटीएस की ओर से जारी हुए प्रेस नोट में कहा गया है कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS से जुड़े दो सदस्यों (अब्दुल्ला अर्सलान और माज बिन तारिक) को बीते 5 नवंबर को अलीगढ़ में छापेमारी के दौरान अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। मामले में गहन विवेचना के दौरान गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों के पास से आतंकी संगठन ISIS और AQIS से जुड़े कई प्रिंटेड साहित्य मिले। इसके साथ ही आरोपियों के पास ISIS के प्रोपेगेंडा से भरी एक पेन ड्राइव भी बरामद हुई है। ATS का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद जब आरोपियों के पास मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की गई तो उनकी मेमोरी में देश विरोधी व आतंकी विचारधारा को समर्थन करने वाले कई ग्रुप पाए गए, जिसमें आतंकी संगठन ISIS और AQIS के प्रतिबंधित साहित्य का आदान-प्रदान किया जाता था।
यह भी पढ़ें: ‘कांग्रेस का हाथ’ थामेगा सपा का ये बड़ा चेहरा, लोकसभा चुनाव में यूपी के कुर्मी वोट बैंक पर होगा सीधा कब्जा
यूपी को दहलाने की ली थी शपथ, ATS ने बताया ‘सेल्फ रेडिकलाइज्ड आतंकी’
आपको बता दें कि यूपी ATS को पिछले दिनों से लगातार इस बात की सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग आतंकी संगठन ISIS की विचारधारा से प्रेरित होकर ISIS की शपथ ले चुके हैं और इसके बाद देश विरोधी रणनीति तैयार कर रहे हैं। लिहाजा, गिरफ्तार हुए दोनों सदस्यों की जांच और पूछताछ में ATS को पता चला कि ये दोनों भी ISIS की बैयत यानी कि शपथ ले चुके हैं। एटीएस ने इन दोनों सदस्यों को सेल्फ रेडिकलाइज्ड आतंकी बताया है। एटीएस का कहना है कि यह दोनों रेडिकलाइज्ड है और ISIS से जुड़े अपने सीनियर्स के निर्देशों पर अपने जैसी सोच रखने वाले लोगों को खुद के साथ जोड़कर आतंकी जेहाद का प्लान बना रहे थे। इतना ही नहीं, पूछताछ में ये भी सामने आया है कि दोनों आरोपी अपने हैंडलर्स के निर्देशों पर यूपी में बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
मुम्बई में गिरफ्तार हुए आतंकियों से जुड़े तार
एटीएस के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलेंस के जरिए ये बात सामने आई थी कि मुंबई के काला चौकी में दर्ज मुकदमा से संबंधित शाहनवाज और रिजवान को गिरफ्तार किया गया था, जिनका संबंध यूपी के अलीगढ़ में स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र संगठन से था। इसमें ये बात भी सामने आई थी कि एएमयू के कुछ छात्र ISIS की विचारधारा से प्रेरित होकर भारत विरोधी षड्यंत्र में संलिप्त हैं। इतनी जानकारी मिलने के बाद सभी तथ्यों की पुष्टि का संग्रह, साक्ष्य इकट्ठा करते हुए लखनऊ एटीएस ने बीते 3 नवंबर को मुकदमा भी दर्ज किया था। आपको बताते चलें कि ATS की गिरफ्त में आया ISIS का सदस्य अब्दुल्ला अर्सलान अलीगढ़ के भमौला के पास किब्रिया मस्जिद, गली नंबर 6 का निवासी है। वहीं, दूसरा सदस्य माज बिन तारिक मंजूरगढ़ी में बने अल इब्राहिम अपार्टमेंट में रहता है। गिरफ्तारी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से आईफोन, एंड्रॉयड फोन और पेन ड्राइव के साथ ISIS का प्रतिबंधित साहित्य बरामद हुआ है।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
4 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
8 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
10 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
12 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines