ATM से पैसे की जगह निकलेगा अनाज! 24x7 मिलेगी सेवा, जानिए इस्तेमाल का तरीका

Ration ATM: अभी तक राशन लेने के लिए लोगों को राशन की दुकानों के बाहर लाइनें लगानी पड़ती थी, जिससे अब छुटकारा मिल जाएगा, क्योंकि कई जगह पर अब राशन के लिए मशीनें लगाई गई हैं। जानिए इससे कितना राशन निकाल सकते हैं?

ATM ration

Ration ATM: देशभर में ATM से पैसे निकालने का काम किया जाता है। जहां से आप अपने बैंक खाते में जमा पैसों को एक लिमिट में निकाल सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से पीएफ का पैसा निकालने के लिए भी ATM के इस्तेमाल पर बात की जा रही है। क्या आप जानते हैं कि इस मशीन से पैसों के अलावा अनाज भी निकलता है? जी हां सही सुना आपने, अब ऐसी मशीनों से राशन भी निकाला जाएगा, जिसके बाद से राशन की दुकानों पर लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा। जानिए यह सर्विस कहां पर दी जा रही है? इन मशीनों से कितना राशन निकाला जा सकता है?

विज्ञापन

क्या है ग्रीन राशन मशीन?

सरकार ने सस्ते और फ्री राशन के लिए कई राशन कार्ड बनाए हैं। जिससे कार्डधारक परिवार के सदस्यों के मुताबिक राशन ले सकते हैं। इसके लिए उनको राशन की दुकान पर जाना होता है। जहां पर कई बार लंबी लाइनें लगी होती हैं। इन्हीं लाइनों में लगे बिना राशन देने के लिए इन नई ग्रीन एटीएम मशीनों को लगाया गया है। जिनके जरिए कुछ जानकारी देकर राशन लिया जा सकता है। यह मशीन एक दिन में 30 क्विंटल गेहूं और चावल निकाल सकती है। यह राशन मशीन एकदम ATM मशीन की तरह ही दिखती हैं।

विज्ञापन

कहां-कहां पर है सुविधा?

हाल ही में राशन मशीन उत्तराखंड में कई जगह पर लगाई गई है। चार ग्रीन एटीएम देहरादून, ऋषिकेश, सहसपुर और विकासनगर में लगाई गई हैं। जिसको लेकर ट्रायल शुरू कर दिया गया है। राशन विक्रेताओं को भी इसके इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी गई। यह इकलौता राज्य नहीं है, जहां पर ये मशीनें लगाई गई हैं। इससे पहले ओडिशा सरकार ने ‘राइस एटीएम’ नाम से यह सुविधा शुरू की थी। इसके अलावा, हरियाणा के गुरुग्राम में साल 2021 में देश का पहला ग्रीन एटीएम लाया गया था, जहां पर 24 घंटे गेंहू और चावल निकाला जा सकता है।

विज्ञापन

कैसे करें इस्तेमाल?

ग्रीन एटीएम को इस्तेमाल के लिए सबसे पहले आपके पास राशन कार्ड का होना जरूरी है। इसका नंबर डालने के बाद पूरी जानकारी खुलकर सामने आ जाएगी। जिसमें कितना गेहूं-चावल दिया जाना है, इसका ऑप्शन खुलकर सामने आएगा। जितना अनाज चाहिए वह डालने के बाद प्रोसेस करना होगा। जिसके बाद मशीन से अनाज बाहर निकल आएगा। जल्द ही इन मशीनों को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ