Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में देर शाम पुलिस और एटीएम ठगी के शातिर आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए आरोपी की पहचान सन्नी उर्फ नितेश बाबू के रूप में हुई है। वह मूल रूप से औरैया के बिधूना थाना क्षेत्र के गांव लहरापुर का निवासी है। वर्तमान में वह नोएडा के ममूरा में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद किए है।
पुलिस पर चलाई गोली
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस टीम यामहा कट के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगा। हड़बड़ाहट में उसकी बाइक कच्ची सड़क पर फिसल गई। खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
साथी भी है वारदात में शामिल
पुलिस जांच में सामने आया कि सन्नी उर्फ नितेश अपने साथियों के साथ मिलकर एटीएम मशीनों में ठगी की वारदातों को अंजाम देता था। उसका तरीका बेहद हैरान करने वाला था। वह एटीएम मशीन के कार्ड स्लॉट में फेविकॉल या फेवीक्विक लगा देता था, जिससे ग्राहक का कार्ड मशीन में फंस जाता था।
मददगार बनकर पहुंचते थे
ठगी की योजना तैयार कर आरोपी के साथी सुमित और संजय मौके पर मददगार बनकर पहुंचते। पीड़ितों को बैंक हेल्पलाइन के नाम पर एक मोबाइल नंबर देते जो असल में सन्नी का ही होता। इसके बाद सन्नी खुद को बैंक अधिकारी बताकर फोन पर पीड़ित से एटीएम का पिन कोड हासिल कर लेता और उन्हें झांसा देकर बैंक भेज देता। जैसे ही पीड़ित वहां से हटता आरोपी कार्ड निकालकर खाते से पैसे उड़ा लेते थे।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी में लिफ्ट फंसी, आधे घंटे तक कैद रहे निवासी
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
2 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
2 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
3 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
5 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
7 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
9 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
10 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
11 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
13 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines