Atiq Ashraf Murder: अतीक-अशरफ हत्याकांड की जांच के लिए दो एसआईटी गठित, न्यायिक आयोग 2 महीने में सौंपेगा रिपोर्ट

Atiq Ashraf Murder, SIT, judicial commission, Prayagraj Police, Prayagraj News

प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के बाहर इसी स्थान पर अतीक और अशरफ को मारी गई थी गोलियां।

Atiq Ashraf Murder: प्रयागराज में हुई माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद कई स्तरों की जांच के आदेश दिए गए हैं। सीएम योगी की ओर तीन सदस्यीय न्यायिक जांच के आदेश के बाद अब दो एसआईटी का भी गठन किया गया है, जो मामले की दो महीने में जांच करके अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।

विज्ञापन

डीजीपी ने बनाई इन अधिकारियों की एसआईटी

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, प्रयागराज में गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्याओं की जांच के लिए दो एसआईटी का गठन किया गया है। डीजीपी आरके विश्वकर्मा ने सीपी प्रयागराज (प्रयागराज पुलिस आयुक्त) और निदेशक एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री डिवीजन) समेत एडीजी प्रयागराज जोन भानु भास्कर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है।

विज्ञापन

प्रयागराज पुलिस की एसआईटी में ये अधिकारी शामिल

प्रयागराज के शाहगंज थाने में दर्ज अतीक और अशरफ के हत्या के मामले में प्रयागराज पुलिस की ओर से 3 सदस्यों वाली दूसरी एसआईटी का गठन किया गया है। इसमें अपर पुलिस उपायुक्त (क्राइम) सतीश चंद्र, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली सतेंद्र प्रसाद तिवारी और इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच ओम प्रकाश को शामिल किया गया है।

विज्ञापन

सीएम ने दिए थे न्यायिक आयोग गठन के आदेश

बता दें कि 15 अप्रैल को हुई अतीक और अशरफ की हत्या के बाद मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर आपातकालीन बैठक बुलाई थी। प्रयागराज समेत प्रदेश भर के हालातों की जानकारी ली। उन्होंने मामले में तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग (न्यायिक जांच आयोग) के गठन के भी निर्देश दिए है। आयोग दो महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। इसके साथ ही सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर कानून व्यवस्था में लगाया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ