Atiq Ashraf Murder: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की अस्पताल में चेकअप कराने ले जाते समय तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शनिवार रात को हुई इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। कानूनी प्रक्रिया के तहत अतीक और अशरफ का शव पोस्टमार्टम के बाद उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया है। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों को प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
अतीक-अशरफ की कब्रें पास-पास
जानकारी के मुताबिक शनिवार को असद और शूटर गुलाम के रिश्तेदार दोनों के शवों को झांसी से लेकर प्रयागराज पहुंचे। यहां कसारी मसारी कब्रिस्तान में अतीक के बेटे असद को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। बताया जाता है कि अतीक के पिता और उसकी मां को भी इसी कब्रिस्तान में दफनाया गया था। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि जिस शख्स ने अतीक के माता-पिता की कब्र खोदी थी, उसी ने असद के लिए भी कब्र खोदी।
मेंहदौरी में दफनाया शूटर गुलाम
उधर दूसरी ओर शूटर गुलाम को मेंहदौरी कब्रिस्तान में दफनाया गया है। यहां गुलाम के पिता मकसूदन और पत्नी सना का रो-रोकर बुरा हाल था। एक हॉस्टल से पहुंचे छात्रों की आंखें भी नम थीं। मकसूदन ने कांपते हाथों से बेटे की आखिरी विदाई दी। इस दौरान डीसीपी यमुना नगर, एसीपी शिवकुटी और थाना प्रभारी शिवकुटी समेत काफी फोर्स थी। गुलाम की मां और भाई राहिल हसन इसमें शामिल नहीं हुए।
कब्रिस्तान में मौजूद हैं अशरफ की पत्नी और बेटियां
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, रविवार को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के शवों को भी पोस्टमार्टम के बाद रिश्तेदारों को सौंप दिया गया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अतीक और अशरफ की कब्र बराबर में खोदी गई है। दोनों के शव कब्रिस्तान पहुंच चुके हैं। इस दौरान अशरफ की पत्नी जैनब और बेटियां कब्रिस्तान में मौजूद हैं। यहां पुलिस का कड़ा पहरा है। चुनिंदा रिश्तेदारों को ही यहां जाने की अनुमति दी गई है।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
13 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
16 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
18 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
19 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines