Atiq Ashraf Murder: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या को आज एक महीना पूरा हो गया है।
पिछले माह 15 अप्रैल को प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए ले जाते समय तीन बदमाशों ने फायरिंग करके अतीक और अशरफ की हत्या कर दी थी। मामले में राज्य सरकार की ओर से न्यायिक आयोग और पुलिस की ओर से एसआईटी का गठन किया गया था। दोनों की जांच जारी है।
जानें क्या था पूरा मामला?
इस कहानी की शुरुआत वैसे तो कई दशक पुरानी है, लेकिन मामला उस वक्त खास सुर्खियों में आया जब 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके दो सुरक्षा गार्डों की दिन दहाड़े गोलियां-बम बरसा कर हत्या कर दी गई। इस मामले में माफिया अतीक अहमद समेत उसके पूरे कुनबे और गुर्गों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
इन आरोपियों को पुलिस ने किया ढेर
28 फरवरी और फिर 6 मार्च को पुलिस ने दो एनकाउंटर किए। इनमें अरबाज और उस्मान चौधरी को मार गिराया। इसके बाद 13 अप्रैल को पुलिस और एसटीएफ ने झांसी में मध्यप्रदेश की सीमा के पास अतीक के बेटे असद और शूटर मोहम्मद गुलाम को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इस वक्त अतीक और अशरफ प्रयागराज में पुलिस रिमांड पर थे। 15 अप्रैल को पुलिस अतीक और अशरफ को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची थी।
पत्रकार बनकर आए थे तीनों हमलावर
मेडिकल कॉलेज के बाहर पत्रकार बनकर आए तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके दोनों भाइयों को मौत की नींद सुला दिया। घटना के बाद देशभर में सनसनी फैल गई। राज्य सरकार ने आनन-फानन में मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। इसके अलावा जिला पुलिस की ओर से भी एक एसआईटी का गठन किया गया। दोनों टीमों की जांच चल रही है।
पुलिस कर्मियों और पत्रकारों को भेजे नोटिस
जानकारी के मुताबिक, अब एसआईटी के बाद न्यायिक आयोग ने अतीक और अशरफ की अभिरक्षा में तैनात 21 पुलिसकर्मियों को नोटिस दिया है। पुलिसकर्मियों के साथ-साथ मौके पर मौजूद पत्रकारों को भी न्यायिक आयोग ने नोटिस जारी किया है। न्यायिक आयोग की ओर से कहा गया है कि पत्रकार शपथ पत्र के साथ अपना लिखित बयान दर्ज कराएं। बताया गया है कि न्यायिक आयोग के नोटिस से पहले भी कुछ पुलिसकर्मियों से पूछताछ हो चुकी है।
संबंधित खबरें
आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
21 mins agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
50 mins agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 hr agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 hr ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
2 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
5 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
15 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
17 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines