Atiq Ashraf Murder: प्रयागराज में 15 अप्रैल को माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या की खबर सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशी मीडिया में भी सुर्खियां बनी।
पाकिस्तान के मीडिया हाउस डॉन, न्यूयार्क टाइम्स और द वॉशिंगटन पोस्ट में भी अतीक और अशरफ की हत्या को लेकर खबरों प्रकाशित हुईं। सभी विदेशी मीडिया ने कहा है कि मीडिया कैमरों के सामने पूर्व नेता और उसके भाई की हत्या कर दी गई।
पाकिस्तानी मीडिया डॉन ने लिखा ये
पाकिस्तान के डॉन ने अपनी खबर का शीर्षक, ‘पूर्व भारतीय राजनेता, भाई की टीवी पर लाइव गोली मारकर हत्या’ दिया है। खबर में लिखा है कि बंदूकधारियों ने पत्रकारों के रूप में पेश होते हुए एक पूर्व भारतीय संसद सदस्य और उनके भाई को टीवी कैमरों के सामने गोली मार दी। दोनों को हथकड़ी लगाकर अस्पताल ले जाया जा रहा था।
डॉन ने अपनी खबर में आगे लिखा है, ’61 वर्षीय अतीक अहमद 2019 से जेल में बंद था और अपहरण का दोषी था। शनिवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहा था, जब उसे और उसके भाई अशरफ को करीब से गोली मार दी गई। हत्या की लाइव तस्वीरें टेलीविजनों ने दिखाई हैं।
द वॉशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित अतीक-अशरफ की खबर
अमेरिका के ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ ने अपनी खबर का शीर्षक, ‘पूर्व भारतीय सांसद, भाई को टीवी पर लाइव गोली मारी’ दिया है। द वॉशिंगटन पोस्ट ने अपनी खबर में लिखा है कि अपहरण, हत्या और हमले के आरोपों का सामना करने वाले एक पूर्व भारतीय सांसद की उनके भाई के साथ एक नाटकीय हमले में गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसे भारत में टीवी पर लाइव देखा गया।
खबर में आगे लिखा है कि अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ शनिवार की रात एक अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए पुलिस सुरक्षा में लाया गया था। तभी उत्तर प्रदेश राज्य के प्रयागराज शहर में पत्रकारों के रूप में तीन लोगों ने दोनों भाइयों को करीब से निशाना बनाया।
न्यूयॉर्क टाइम्स में भी अतीक बना सुर्खियां
द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी खबर का शीर्षक, ‘लाइव टीवी पर हत्या ने न्यायेत्तर हिंसा की ओर भारत के खिसकने की चेतावनी फिर से दे दी है’ दिया है। खबर में दिया है कि तीन अलग-अलग छापों में उत्तर प्रदेश राज्य में अधिकारियों ने उन चार आरोपियों को गोली मार दी, जिनमें राजनेता और माफिया का बेटा भी शामिल था। इसके अलावा और भी बहुत कुछ लिखा गया है।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
3 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
3 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
11 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
12 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
13 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
15 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
15 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
16 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
18 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines