Atiq Ashraf Murder: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार को हुई अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश समेत देशभर में हड़कंप मच गया। इसी बीच एक खबर फिर से सुर्खियों में आ रही है। 28 मार्च को प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी के बाद अशरफ को वापस बरेली जेल जे जाया गया था। जहां उन्होंने मीडिया से कहा था कि ‘वे जेल से बाहर निकालेंगे और मार डालेंगे’।
प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट में थी पेशी
जानकारी के मुताबिक उमेश पाल अपहरण मामले में 28 मार्च को प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट में अतीक और अशरफ समेत 10 लोगों की पेशी थी। कोर्ट की ओर से सभी को सजा सुनाई जाने वाली थी। अपहरण मामले में कोर्ट ने अतीक अहमद समेत तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई, जबकि अशरफ समेत 7 लोगों को बरी किया गया था। इसके बाद सभी को वापस जेलों में भेजा गया था।
28 मार्च को वापस बरेली जेल पहुंचा था अशरफ
28 मार्च को ही अतीक अहमद को साबरमती और अशरफ को बरेली जेल के लिए रवाना किया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, 28 मार्च की देर रात (समय अनुसार 29 मार्च) बरेली जेल पहुंचने पर अशरफ ने मीडिया के सामने कहा था कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मुझे धमकी दी है। अशरफ की इस बात का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।
अशरफ ने कहा था, मेरे और परिवार के खिलाफ साजिश
वीडियो में देखा और सुना जा सकता है कि अशरफ बोल रहा है कि एक अधिकारी ने धमकी दी है, किसी बहाने से दो हफ्ते बाद तुम जेल से निकलेंगे और निपटा देंगे। मैं उस पुलिस अधिकारी के नाम का खुलासा नहीं कर सकता, जिसने मुझे धमकी दी। मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ साजिश रची गई है। कहा था कि यह भी उत्तर प्रदेश सरकार को बदनाम करने की साजिश है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी फर्जी मुकदमों का आरोप लगाया गया है, इसलिए वह मेरे दर्द को अच्छी तरह समझते हैं।
‘मेरी हत्या के बाद इन दो लोगों को पहुंचेगा सीलबंद लिफाफा’
इस दौरान अशरफ ने कहा था कि मेरी हत्या के बाद एक सीलबंद लिफाफा प्रयागराज के मुख्य न्यायाधीश और सीएम योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचेगा। कहा कि क्या मैं आपको माफिया की तरह दिखता हूं? मैं पिछले तीन साल से जेल में हूं। मैं एक बार विधायक रह चुका हूं। मैं कैसे ये सब कर सकता हूं। जेल में रहते हुए साजिश रची जा रही है।
15 अप्रैल को हुई थी अतीक और अशरफ की हत्या
28 मार्च को अशरफ की ओर से कही गई इन बातों के करीब दो हफ्तों बाद ही 15 अप्रैल की रात को प्रयागराज मेडिकल कॉलेज ले जाते समय अतीक अहमद और अशरफ को पुलिस अभिरक्षा के बीच गोलियों से भून दिया गया। पुलिस ने तीनों हमलावरों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। रविवार रात को अतीक और अशरफ को कसारी मसारी कब्रिस्तान में दफनाया गया।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
42 mins agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
4 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
5 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
5 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
6 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
10 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
14 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines