Atiq Ashraf Murder: अतीक, अशरफ की बहन ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, जानबूझकर हत्या का लगाया आरोप
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Atiq Ashraf Murder: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 15 अप्रैल को गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की पुलिस हिरासत में हत्या की जांच के लिए उनकी बहन आयशा नूरी सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। आयशा ने कोर्ट से कहा है कि दोनों की हत्या के पीछे राज्य सरकार का हाथ है। साथ ही आयशा ने अतीक के बेटे यानी अपने भतीजे की एनकाउंटर में मौत के मामले को भी संदिग्ध बताया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और अशरफ अहमद की बहन आयशा नूरी ने कथित तौर पर एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश या एक स्वतंत्र एजेंसी की अध्यक्षता में व्यापक जांच की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
आयशा नूरी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि यह राज्य सरकार की ओर से कराई गई हत्याएं हैं। बता दें कि 15 अप्रैल को प्रयागराज में अस्पताल ले जाते समय पुलिस हिरासत में अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके साथ में आयशा नूरी ने अपने भतीजे असद की मुठभेड़ में हत्या की भी जांच की मांग की है।
UP | Aisha Noori, sister of gangster-politician Atiq Ahmed and Ashraf Ahmed, who were shot dead while being in police custody in Uttar Pradesh on April 15, has moved SC seeking a comprehensive probe headed by a retired judge or by an independent agency into alleged 'extrajudicial… pic.twitter.com/VACrc5ntjr
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 27, 2023
आयशा नूरी की ओर से अधिवक्ता सोमेश चंद्र झा और अमार्त्य शरण ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें अतीक के गैंग के सदस्यों की हत्या को एक्स्ट्रा जूडिशियल किलिंग करार दिया है। कोर्ट में कहा गया अतीक, अशरफ और असद की हत्या सरकारी एजेंटों ने पूरी योजना के तहत की है।
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व में ही एक याचिका के आधार पर अतीक और अशरफ की हत्या के मामले में संज्ञान ले लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के बाद राज्य सरकार को स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के लिए आदेश दिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: