Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में एक वक्त अतीक अहमद का खौफ अपने चरम पर था। कई सरकारें और गईं… लेकिन अतीक का माफिया राज बढ़ता गया। इसमें अतीक ने अपने कुनबे को भी शामिल कर लिया।
अतीक का भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ भी उसके साथ हो गया। इतनी ही नहीं, अतीक के बेटे भी पिता की विरासत को संभालने लगे, लेकिन प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद सरकार ने अतीक की कमर तोड़ने का काम किया। इस रिपोर्ट में जानें कैसे-कैसे मिट्टी में मिला अतीक का गैंग।
और पढ़िए – UP News: गाजियाबाद में भीषण अग्निकांडः राख हुई पूरी फैक्ट्री, रातभर जुटी रही दमकल की 15 गाड़ियां
24 फरवरी को हुआ उमेश पाल हत्याकांड
हालांकि कई गंभीर मुकदमों में जेल में बंद अतीक और उसके भाई अशरफ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चल रही थी। लेकिन प्रयागराज में 24 फरवरी को हुई उमेश पाल और उनके दो सुरक्षा गार्डों की हत्या के बाद अतीक के गैंग के खात्मे की कहानी शुरू हुई। दिन दहाड़े उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए प्रयागराज में हत्याकांड को अंजाम दिया गया। इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करना शुरू कर दिया।
10 दिन में दो आरोपियों का एनकाउंटर
28 फरवरी को प्रयागराज पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अरबाज को एक मुठभेड़ में मार गिराया। यह कार्रवाई उमेश पाल की हत्या के चौथे दिन ही कर दी गई थी। इसके बाद 6 मार्च को प्रयागराज पुलिस की एक और मुठभेड़ होती है और इस बार अतीक गैंग का गुर्गा उस्मान चौधरी मारा जाता है। पूरे मामले में यूपी एसटीएफ को लगाया गया था। अब पुलिस बाकी के फरार आरोपियों की तलाश में लगी थी।
13 अप्रैल को असद और गुलाम मारे गए
इसी बीच 12 अप्रैल को उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक अहमद को साबरमती और उसके भाई अशरफ को बरेली जेल से प्रयागराज लेकर आया जाता है। 13 अप्रैल को दोनों की प्रयागराज सीजेएम कोर्ट में पेशी थी, तभी एक खबर सामने आती है कि उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में अतीक के बेटे व उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी असद और शूटर गुलाम की एनकाउंटर में मौत हो गई है। यानी उमेश पाल हत्याकांड के चार आरोपी मुठभेड़ में ढेर हो गए।
अतीक की पत्नी फरार
उमेश पाल हत्याकांड में अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन भी फरार है। उसके खिलाफ पुलिस ने इनाम घोषित किया है। वह अभी तक पुलिस की गिरफ्त नहीं आई है। खबरों और सूत्रों की मानें तो प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में असद को सुपुर्द-ए-खाक करते वक्त वह प्रयागराज में देखी गई थी, हालांकि इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।
अतीक और अशरफ की हत्या
इसी बीच 15 अप्रैल यानी शनिवार को प्रयागराज मेडिकल कॉलेज ले जाते समय अतीक अहमद और अशरफ की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। यानी आंकड़ों की बात करें तो उमेश पाल हत्याकांड के चार आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया, जबकि दो (अतीक और अशरफ) की हत्या कर दी गई। यानी छह लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
संबंधित खबरें
राम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा, जानें 73000 पेज की चार्जशीट में क्या-क्या
1 hr agoUP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
13 hrs agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
14 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
15 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
15 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
15 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
17 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
19 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
22 hrs ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines