Atiq Ahmed Murder: फरार गुड्डू मुस्लिम खूंखार आरोपी; STF चीफ बोले- जल्द करेंगे गिरफ्तार
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Atiq Ahmed Murder: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुई उमेश पाल और उनके दो सुरक्षा गार्डों की हत्या के मामले में फरार खूंखार आरोपी गुड्डू मुस्लिम अभी तक पुलिस और यूपी एसटीएफ की गिरफ्त में नहीं आया है। हालांकि पिछले दिनों दो बार उसके गिरफ्तार होने की खबरें सामने आ चुकी हैं। एएनआई को एडीजी यूपी एसटीएफ ने इस बारे में स्पष्ट बयान दिया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश ने कहा कि उमेश पाल और उसके सुरक्षाकर्मियों की हत्या में वांछित सभी आरोपियों में गुड्डू मुस्लिम सबसे खूंखार अपराधी और पेशेवर शूटर है। हम उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि वह जल्द पकड़ा जाएगा।
UP | Among all the people wanted in the murder of Umesh Pal and his security personnel, Guddu Muslim is the most dreaded criminal and a former professional shooter. We are trying to nab him. We hope he is caught soon: Amitabh Yash, ADG, STF, Lucknow pic.twitter.com/MY0BklqWGx
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 17, 2023
जानकारी के मुताबिक 13 अप्रैल को उमेश पाल हत्याकांड के फरार आरोपी अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर के दौरान भी सोशल मीडिया पर गुड्डू मुस्लिम ट्रेंड करने लगा था। एक मीडिया रिपोर्ट में तो दावा किया गया था गुड्डू को राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़िए – UP News: अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद पहली बार CM योगी बोले- यूपी में अब माफिया किसी को डरा नहीं सकता
इसी दौरान सोशल मीडिया पर यह भी चला था कि उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक गांव में गुड्डू मुस्लिम की घेराबंदी कर ली गई है, लेकिन उसके बाद अधिकारियों या फिर प्रशासन की ओर से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई थी। 15 अप्रैल को प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद भी मीडिया में खबरें आई थीं कि गुड्डू मुस्लिम को महाराष्ट्र के नासिक से गिरफ्तार कर लिया है।
अभी तक मीडिया और सोशल मीडिया में चल रही गुड्डू मुस्लिम की गिरफ्तरी की खबरों पर एडीजी एसटीएफ ने विराम लगाया है। उन्होंने स्पष्ट किया है। गुड्डू मुस्लिम एक खतरनाक अपराधी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास चल रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: