Atiq Ahmed Convoy गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद को लेकर यूपी पुलिस मध्य प्रदेश पहुंच चुकी है। सोमवार सुबह यूपी पुलिस शिवपुरी पहुंची। यहां काफिला थोड़ी देर रूकने के बाद प्रयागराज के लिए रवाना हो गया। बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद की साबरमती जेल से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ले जाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम अतीक अहमद को प्रयागराज ले जा रही है, जहां उसे एक अपहरण के मामले में अदालत में पेश किया जाएगा, जिसमें वह आरोपी है। उत्तर प्रदेश की एक अदालत के आदेश के अनुसार, 2018 के अपहरण के एक मामले में फैसला 28 मार्च को सुनाया जाएगा। अतीक अहमद सहित मामले के सभी आरोपियों को उस दिन अदालत में पेश करने का निर्देश दिया गया है।
यूपी पुलिस रविवार सुबह अहमदाबाद पहुंची। पुलिस ने यहां से अतीक को प्रयागराज लाने के लिए पूरी तैयारी की। फिलहाल, अतीक अहमद को लेकर यूपी पुलिस का काफिला गुजरात से निकलकर राजस्थान और अब मध्य प्रदेश पहुंच चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतीक अहमद को लेकर यूपी पुलिस झांसी के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी, जहां से उसे आगे प्रयागराज ले जाया जाएगा।
जून 2019 से साबरमती जेल में बंद है अतीक
जून 2019 से साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद ने इस महीने की शुरुआत में सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। उसने दावा किया कि उसे और उनके परिवार को प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी के रूप में झूठा फंसाया गया है और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा उन्हें फर्जी मुठभेड़ में मारा जा सकता है।
अतीक अहमद ने अपनी याचिका में कहा था कि उत्तर प्रदेश पुलिस अहमदाबाद से प्रयागराज ले जाने के लिए उनकी ट्रांजिट रिमांड और पुलिस रिमांड की मांग कर रही थी और उन्हें आशंका है कि इस ट्रांजिट अवधि के दौरान उनका सफाया हो सकता है।
28 मार्च को प्रयागराज की कोर्ट सुनाएगी फैसला
प्रयागराज की एक अदालत ने अपहरण के एक मामले में अपना आदेश पारित करने के लिए 28 मार्च की तारीख निर्धारित की है जिसमें अहमद आरोपी है। अदालत ने निर्देश दिया कि फैसले की तारीख पर सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाना है। इसके बाद यूपी पुलिस अतीक अहमद को प्रयागराज ले जाने के लिए अहमदाबाद पहुंची।
अतीक अहमद हाल ही में उमेश पाल हत्याकांड सहित 100 से अधिक आपराधिक मामलों में नामजद हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक राजू पाल की 2005 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की इसी साल 24 फरवरी को प्रयागराज स्थित उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
संबंधित खबरें
LIVE: 'हर्बल कुम्भ' का भव्य शुभारंभ, धन्वंतरि वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत
10 mins agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
14 mins ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
3 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
3 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
13 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
16 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
21 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
22 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
23 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines