Ashutosh Tandon Alias Gopal ji UP Former Cabinet Minister Passed Away: भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन उर्फ ‘गोपाल जी’ अब हमारे बीच नहीं रहे, गुरुवार को उनका निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ के मेदांता अस्पताल के ICU में 63 में अपनी आखिरी सांसे ली। बताया जा रहा है कि वो पीछले काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पूर्व मंत्री का इलाज कर रहे डॉक्टर ने उनकी बेटी को बताया कि गुरुवार दोपहर 12.7 बजे उनके पिता का निधन हो गया।
जानकारी के अनुसर, आशुतोष टंडन कैंसर से तो जूझ ही रहें थे। इसके अलावा उनके फेफड़े में भी इन्फेक्शन हो गया था और उन्हें डेंगू भी हो गया था।
26 सितंबर को अस्पताल में भर्ती
इसी साल जुलाई के महीने में उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उन्हें जुलाई महीने से ही ICU सपोर्ट में रखा गया था। इलाज के बाद उनकी तबीयत में थोड़ा सुधार आया था, लेकिन कुछ समय पहले फिर से उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें 26 सितंबर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
भाजपा के विधायक
आशुतोष टंडन के निधन से प्रदेश के राजनीतिक गलियारे में शोक का माहौल है। बता दें कि आशुतोष टंडन लखनऊ की पूर्वी विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक थे। इसी सीट से आशुतोष टंडन 2022 के विधानसभा में तीसरी बार विधायक बने हैं। हालांकि,स योगी सरकार के मंत्रिमंडल में इस बार उन्हें कोई जगह नहीं मिली।
योगी सरकार केबिनेट का हिस्सा रहे
उत्तर प्रदेश की राजनीति में आशुतोष टंडन एक काफी चर्चित नाम है। साल 2017 से लेकर 2022 तक आशुतोष टंडन योगी सरकार के मंत्रिमंडल का हिस्सा रहे थे। योगी सरकार पहले कार्यकाल में उन्होंने शहरी विकास, रोजगार और गरीबी उन्मुलन जैसे कई बड़े मंत्रालय की जिम्मादारी संभाली थी।
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 hr agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
2 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
15 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
18 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
19 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines