हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार आशुतोष पांडेय? जिन्हें पाकिस्तान से मिली बम से उड़ाने की धमकी

Who Is Ashutosh Pandey : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा बनाम शाही मस्जिद ईदगाह विवाद के पक्षकार आशुतोष पांडेय को जान से मारने की धमकी मिली है। पाकिस्तान से आए कॉल में उन्हें केस वापस लेने के लिए कहा गया। साथ ही कॉलर ने खुद को एक आतंकवादी संगठन बताते हुए कहा कि तुझे बम से उड़ा देंगे।

विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार आशुतोष पांडेय को पाकिस्तान से मिली धमकी।

Who Is Ashutosh Pandey : इलाहाबाद हाई कोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा बनाम शाही मस्जिद ईदगाह विवाद की पैरवी कर रहे आशुतोष पांडेय को जान से मारने की धमकी मिली है। पाकिस्तान से एक फोन आया, जिसमें मुकदमा वापस न लेने पर उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसे लेकर उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आइए जानते हैं कि कौन हैं आशुतोष पांडेय?

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार हैं आशुतोष पांडेय

आशुतोष पांडेय मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही मस्जिद ईदगाह के मुख्य वादी या पक्षकार हैं। साथ ही वे सिद्ध पीठ मां शाकुम्भरी शाकुम्भरी पीठाधीश्वर हैं। आशुतोष पांडेय श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट मथुरा के अध्यक्ष भी हैं। वे हिंदू पक्ष की ओर से इलाहाबाद हाई कोर्ट में पैरवी कर रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद पर इलाहाबाद हाई कोर्ट का आया फैसला, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

https://twitter.com/AshutoshBhriguV/status/1761329178752737716

विज्ञापन

कॉलर ने मुकदमा वापस लेने की दी धमकी

आशुतोष पांडेय शुक्रवार देर शाम इलाहाबाद से मथुरा लौट रहे थे। फतेहपुर में पाकिस्तान के व्हाट्सएप नंबर से आशुतोष पांडेय के पास एक कॉल आया, जिसमें पुलिस की आईडी लगी थी। इस पर उन्होंने फोन उठा लिया तो कॉलर ने कहा कि अगर केस वापस नहीं लिए तो तुझे बम से उड़ा देंगे। तुम्हारे सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक कर लेंगे। जो तू ईदगाह-ईदगाह कहता फिर रहा है, तेरी अस्थियों को उसी ईदगाह में दफना देंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : मथुरा पहुंचकर ‘भक्तिमय’ हुए उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी, PM मोदी की जमकर की तारीफ

पाकिस्तान के व्हाट्सएप पर लगी थी पुलिस की आईडी

विज्ञापन

इसके बाद आशुतोष पांडेय ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उन्होंने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आपको बता दें कि आशुतोष पांडेय को पहले भी धमकी भरे कॉल आ चुके हैं। इस बार पाकिस्तान से पुलिस की आईडी लगाकर फोन किया गया था, इसलिए उन्होंने कॉल उठा लिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola