Ashish Patel UP Government Minister Latest Update: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री आशीष पटेल काफी सुर्खियों में हैं। अपना दल (कमेरावादी) की विधायक पल्लवी पटेल ने उन पर घूसखोरी का आरोप लगाया है। ऐसे में आशीष पटेल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस दिन आदेश देंगे, वो 1 सेकेंड में इस्तीफा दे देंगे। आशीष पटेल के इस बयान के बाद यूपी का सियासी मैदान भी गर्म हो गया है।
CBI जांच करवा लें CM- आशीष पटेल
आशीष पटेल ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा कि मेरी राजनीतिक हत्या करने की साजिश रची जा रही है। मुझ पर अनर्गल आरोप लगाया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री मुझ पर लगे आरोपों की CBI जांच करवा सकते हैं। जब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। सबको पता है कि इसके पीछे कौन है? आगे भी ऐसे आरोप लगते रहेंगे। मगर हम इन झूठे आरोपों से डरने वाले नहीं हैं।
यह भी पढ़ें- संभल पर CM योगी का बड़ा बयान, नया मंदिर मिलने पर पूछा ये सवाल
आशीष पटेल ने दिया बयान
आशीष पटेल ने आगे लिखा कि 2014 में हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सानिध्य में NDA में शामिल हुआ था। माननीय पीएम का जिस दिन भी आदेश होगा, मैं बिना एक सेकेंड की देरी किए अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा।
इंजीनियर से बने मंत्री
बता दें कि आशीष पटेल अपना दल (एस) की सांसद अनुप्रिय पटेल के पति हैं। 13 अगस्त 1979 को यूपी के चित्रकूट में जन्में आशीष ने बीटेक के बाद कानपुर जल निगम में बतौर इंजीनियर नौकरी की। 2009 में आशीष ने अनुप्रिय पटेल से शादी की और केंद्र सरकार में मंत्री पद पर रहे। 2018 में उन्होंने नई पार्टी अपना दल (एस) की नींव रखी। बता दें कि अपना दल (एस) को बीजेपी और सपा के बाद यूपी की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी माना जाता है। 2022 के विधानसभा चुनाव में अपना दल (एस) ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा और 12 सीटों पर जीत हासिल करके सभी को हैरान कर दिय।
आशीष पटेल पर लगे आरोप
अपना दल (कमेरावादी) की विधायक और पल्लवी पटेल का आरोप है कि शिक्षा विभाग में प्रवक्ताओं की नियुक्ति के दौरान आशीष पटेल ने घूसखोरी की। AICTE के अनुसार शिक्षा विभाग में प्रवक्ताओं की नियुक्ति खुली भर्ती से होनी चाहिए, लेकिन विभाग ने सभी को पदोन्नति देकर प्रवक्ता बना दिया। सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल का दावा है कि आशीष ने सभी कैंडिडेट्स से 25 लाख रुपए की घूंस ली है। इससे उन्होंने पिछड़ा वर्ग का हक मारा है।
यह भी पढ़ें- राज्यसभा में आज TMC के 9-10 सांसद बोलेंगे 3-4 मिनट; यहां देखें संसद का पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
UP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
1 hr agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
11 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
20 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
21 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
22 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 day agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 day agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
1 day agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 day agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines