हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

बरेली जेल में अतीक के भाई अशरफ से मिले थे असद-गुड्डू मुस्लिम समेत अन्य शूटर, CCTV फुटेज आया सामने

विज्ञापन

नई दिल्ली: प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में एक अहम सबूत मिला है। पुलिस को बरेली पुलिस स्टेशन की एक सीसीटीवी फुटेज मिली है। इस फुटेज में अतीक का बेटा असद, गुलाम, उस्मान और गुड्डू मुस्लिम जेल में अशरफ से मिलने जाते दिख रहे हैं। 11 फरवरी को हुई इस मुलाकात का जो वीडियो वायरल हो रहा है। जेल अंदर ये मीटिंग करीब दो घंटों तक चली थी। एसआईटी की जांच में उमेश पाल की हत्या साजिश साबित करने में ये वीडियो अहम कड़ी साबित होगा।

बरेली जेल में ही रची गई उमेश पाल की हत्या की साजिश

पुलिस के मुताबिक अतीक अहमद के आदेश के बाद उमेश पाल की हत्या की पूरी साजिश बरेली जेल में ही रची गयी थी। अतीक अहमद का बेटा असद, गुलाम, उस्मान और गुड्डू मुस्लिम के साथ बरेली जेल में चाचा अशरफ से मिलने गया था। इस जेल के अंदर ही अशरफ ने उमेश की हत्या का पूरा प्लान बनाया था। बता दें कि उमेश पाल के दो प्रयागराज में मार दिया गया था। इस हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, जिसमें असद और गुड्डू मुस्लिम को चेहरा साफ दिख रहा था।

इनमें से गुड्डू मुस्लिम को छोड़कर बाकी तीनों एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। बाकी शूटर अभी तक फरार हैं। एसटीएफ की जांच में अतीक अहमद के बेटे असद का आधार कार्ड पर्ची के साथ मिला था। दोपहर 1.22 बजे सात से आठ लोग जेल आए थे जो 3.14 बजे बाहर निकले। पौने दो घंटे जेल में बिताने के बाद वे चले गए। इससे पहले 26 सितंबर 2021 से 26 जून 2022 के बीच में नौ मुलाकातें कंप्यूटराइज्ड पर्ची से कराई गई थीं।

जेल प्रशासन की भूमिका पर सवाल

सीसीटीवी फुटजे के बाद पुलिस की भूमिका की भी जांच हो रही है। जेल प्रशासन संदेह के घेरे में है। ये मुलाकात जेल के अधिकारियों की साठगांठ से हुई थी। मुलाक़ात जहां हुई वहां पर सीसीटीवी कैमरे भी नही लगे हुए थे। इस मुलाकात के 13 दिन बाद उमेश पाल की हत्या कर दी गई।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें