उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित टोल पर सेना के जवान से बर्बरता मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी टोल कर्मियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का का केस दर्ज किया है। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का दावा है कि सेना के जवान से मारपीट करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सेना के जवान छुट्टी बिताने के बाद रविवार रात दिल्ली से फ्लाइट पकड़ने जा रहे थे। रास्ते में पड़ने वाले टोल प्लाजा पर उनके साथ मारपीट की घटना हुई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने वायरल वीडियो संज्ञान में लेते हुए घटना के बाद तुरंत बाद 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में हत्या के प्रयास का की भी धारा जोड़ी गई। पुलिस की टीमें घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
क्या है मामला?
रविवार रात सरूरपुर क्षेत्र के भूनी टोल प्लाजा पर गोटका गांव निवासी सेना का जवान कपिल सिंह छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार लगी थी और कपिल का टोल कर्मियों से जल्दी निकलने को लेकर विवाद हो गया। कपिल ने टोल कर्मियों को खुद के बारे में भी बताया, लेकिन वो नहीं माने। जब विवाद बढ़ा तो टोल कर्मियों ने कपिल की पिटाई शुरू कर दी। आरोपियों ने कपिल को टोल प्लाजा पर खंभे से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ग्रामीणों ने की तोड़फोड़, एसपी पर भड़के संगीत सोम
सोमवार को घटना से गुस्साए सैकड़ों ग्रामीण टोल पर पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। गुस्साए ग्रामीणों ने वहां जमकर हंगामा काटा। इस बीच बीजेपी नेता संगीत सोम भी वहां पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया। मामला बिगड़ता देख एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा बीजेपी नेता को समझाने पहुंच गए। एसपी देहात के बात सुनकर संगीत सोम भड़क गए। उन्होंने नप जाओगे मिश्रा जी, नप जाओगे। मेन आदमी को पकड़ो। टोल के ठेकदार को पकड़कर जेल भेजो। सभी आरोपियों पर NSA लगाई जाए।
NHAI टोल फर्म को कर चुकी सस्पेंड
इस पूरे मामले को लेकर NHAI ने टोल फर्म पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही टोल फर्म अगामी बोली में शामिल होने पर भी रोक लगा दी। NHAI की तरफ साफ कहा गया है कि इस फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गइ है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
13 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
14 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
17 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
17 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines