सेना के हेलिकॉप्टर 'चेतक' की प्रयागराज में इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी की आशंका

Army Chopper Chetak Emergency Landing In Prayagraj: एक बयान में बताया गया कि हेलीकॉप्टर अयोध्या से प्रयागराज आ रहा था।

Army Chopper Chetak Emergency Landing In Prayagraj

फाइल फोटो।

विज्ञापन

Army Chopper Chetak Emergency Landing In Prayagraj: भारतीय सेना के चेतक हेलीकॉप्टर की प्रयागराज में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। कहा जा रहा है कि तकनीकी खराबी के बाद चॉपर के इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया।

जानकारी के बाद, सेना की इंजीनियरिंग यूनिट ने मौके पर पहुंचकर तकनीकी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कहा कि हेलिकॉप्टर को फिर वायु सेना अड्डे पर वापस भेज दिया गया। मध्य वायु कमान ने कहा कि रेग्युलर ट्रेनिंग मिशन पर निकले इंडियन एयरफोर्स के चेतक हेलीकॉप्टर ने सुबह 10.40 बजे प्रयागराज के पास होलागढ़ में सुरक्षित एहतियाती लैंडिंग की।

विज्ञापन

अधिकारियों की ओर से बताया गया कि इमरजेंसी लैंडिंग में कोई नुकसान या किसी जवान को चोट की सूचना नहीं है। आवश्यक तकनीकी सहायता प्रदान करने के बाद हेलीकॉप्टर को वापस बेस पर भेज दिया गया है। एक बयान में बताया गया कि हेलीकॉप्टर अयोध्या से प्रयागराज आ रहा था।

बता दें कि इससे पहले भी सेना के हेलिकॉप्टर्स की इमरजेंसी लैंडिंग की खबरें आई हैं। पिछले महीने यानी सितंबर में हरियाणा के यमुनानगर में सेना के चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

विज्ञापन

उस दौरान भी खबर आई थी कि तकनीकी खराबी की वजह से चॉपर की शादीपुर गांव के खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ