सियाचिन में शहीद कैप्टन अंशुमान को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि; परिवार को 50 लाख की मदद, सरकारी नौकरी का ऐलान
Edited By Naresh Chaudhary

सियाचिन में शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह।
Edited By Naresh Chaudhary

सियाचिन में शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह।
Army Bunker Fire In Siachen: श्रीनगर के सियाचिन ग्लेशियर स्थित सेना के बंकर में हादसे के बाद आर्मी अफसर कैप्टन और तीन जवान गंभीर रूप से हुए थे। इनमें से आर्मी कैप्टन अंशुमान सिंह की मौत हो गई। बाकी सभी घायलों का इलाज चल रहा है। जानकारी होने पर सीएम योगी ने शहीद कैप्टन के परिवार वालों को 50 लाख रुपये की आर्थित मदद और परिवार के एक सदस्य को सरकारी देने की घोषणा की है।
जानकारी के मुताबिक कैप्टन अंशुमान सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले थे। वर्तमान में उनकी तैनाती सियाचिन ग्लेशियर में थी। सेना की ओर से बताया गया था कि सियाचिन ग्लेशियर में बुधवार तड़के संभवतः शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। भीषण हादसे में आर्मी अफसर और सेना के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे। सेना की रेस्क्यू टीम ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया था।
https://twitter.com/CMOfficeUP/status/1681890717189419008
खबर सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद के परिवार वालों का ढांढस बंधाया है। उन्होंने शहीद आर्मी अफसर को श्रद्धांजलि दी है। साथ ही घोषणा की है कि प्रदेश सरकार शहीद के परिवार वालों की 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी। साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा देवरिया में एक मार्ग का नाम भी शहीद के नाम पर होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: