Viral Video: सारस के साथ दोस्ती को लेकर चर्चाओं में आए अमेठी के मोहम्मद आरिफ एक बार फिर से सुर्खियां बंटोर रहे हैं। सारस के बाद अब उन्हें नया दोस्त ‘बाज’ मिल गया है। आरिफ के साथ बाज की दोस्ती का वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया है कि बाज भी आरिफ को घायल अवस्था में मिला था।
सारस से आरिफ को होना पड़ा था अलग
जानकारी के मुताबिक, आरिफ के पहले दोस्त सारस को वन विभाग के कर्मचारी लेकर कानपुर चिड़ियाघर चले गए थे, लेकिन इसी बीच उन्हें अब नया दोस्त मिल गया है। बताया गया है कि पिछले एक माह से यह बाज आरिफ के साथ ही रह रहा है। बाज आरिफ के हाथ और कंधे पर बैठ जाता है। साथ-साथ रहता है। खाना-पीना भी साथ ही करता है।
बाज की ये है कहानी
इस बारे में आरिफ ने बताया कि महीनेभर पहले नसीराबाद से एक फोन आया था। कहा था कि यहां एक बाज घायल है। मैं वहां गया और बाज को साथ ले आया। उन्होंने बताया कि वह किसी बाइक से टकराकर घायल हो गया था। आरिफ ने गौरीगंज के सरकारी पशु अस्पताल में उसका इलाज कराया। चार-पांच दिन में ठीक हो जाने के बाद बाज को आजाद कर दिया, लेकिन वह मेरे पास आ जाता है। साथ रहता है। जब मन करता है चला जाता है, जब मन करता है आ जाता है। इतना ही नहीं, घर के पास मंडराता रहता है।
बाज को लेकर आरिफ ने ये कहा
आरिफ ने कहा कि सारस राजकीय पक्षी था, इसलिए उसे छीन लिया गया। उम्मीद है बाज को नहीं छीना जाएगा। इस बावत डीएफओ डीएन सिंह ने कहा कि बाज पाले जाने की सूचना नहीं है। नियमों को देखा जाएगा कि बाज किस श्रेणी में आता है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
यूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
42 mins agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा, जानें 73000 पेज की चार्जशीट में क्या-क्या
4 hrs agoUP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
16 hrs agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
17 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
18 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
18 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
18 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
20 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
22 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines