Aqua Metro Line: नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की एक्वा लाइन मेट्रो सेवा शनिवार को तकनीकी खराबी के कारण 45 मिनट तक बाधित रही. इससे यात्रियों को परेशानी हुई, खासकर ऑफिस जाने वालों को. मेट्रो सेवा बाधित होने से सुबह समय से स्कूल-कॉलेज वाले छात्रो को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
आधे घंटे से ज्यादा समय से परिचालन रहा प्रभावित
एक्वा लाइन पर लगभग आधे घंटे से ज्यादा समय से परिचालन प्रभावित रहा है. जल्द सेवाएं शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है. लेकिन हो रही देरी से यात्री निराश होकर स्टेशन से वापस बाहर लौट आए सड़क मार्ग से ऑटो रिक्शा से जाने के लिए निकल पडे. मेट्रो में सफर कर रहे यात्री परेशान हैं. लोगों का कहना है कि एक्वा लाइन में आए दिन तकनीकी दिक्कत होती रहती है.
यह भी पढ़ें- FNG एक्सप्रेस-वे से बदलेगी NCR की सूरत, यहां निवेश करने पर कमा सकते हैं मोटा मुनाफा
मेट्रो के सिग्नल में दिक्कत के कारण हुई परेशानी
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की एक्वा लाइन मेट्रो में शनिवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई. तकनीकी दिक्कत के चलने संचालन पिछले 45 मिनट से बंद रही. मेट्रो को अलग-अलग स्टेशन पर रोका गया है. दोपहर बारह बजे के बाद सेवा थोड़ी सामान्य हुई. वहीं एनएमआरसी की पीआरओ निशा वधावन ने बताया कि मेट्रो का संचालन नहीं रुका था. मेट्रो के सिग्नल में दिक्कत वजह से रुक रुककर चल रही थी. मैनुअल संचालन में मेट्रो स्लो रही. इसकी पूरी जानकारी कुछ देर में टाइमलाइन के साथ प्रबंधन की ओर से जारी की जायेगी.
एनएमआरसी ने बताया कारण
NMRC की ओर से विज्ञप्ती जारी करते हुए बताया कि शनिवार सुबह लगभग 11:00 बजे, सिग्नलिंग प्रणाली में एक अस्थायी व्यवधान उत्पन्न हुआ. जिससे एसईसी 51, एसईसी 81 और एनएसईजेड स्टेशनों के बीच ट्रेन संचालन प्रभावित हुआ. एनएमआरसी ने ट्रेनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कार्रवाई की और सामान्य संचालन बहाल करने के लिए काम शुरू कर दिया. इस दौरान प्रभावित खंड में सुरक्षा बनाए रखने के लिए निगरानी में ट्रेनों की आवाजाही का सावधानीपूर्वक प्रबंधन किया गया. दोपहर 12:12 बजे तक समस्या पूरी तरह से हल हो गई और अब ट्रेन सेवाएं सामान्य हो गई हैं.
यह भी पढ़ें- नोएडा मेट्रो के विस्तार का काम जल्द होगा शुरू, जल्द निकाले जाएंगे टेंडर
संबंधित खबरें
संसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
1 hr ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
3 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
5 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines