Anupriya Patel News: मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल कालीन भैया पर खुलकर बोली हैं। दरअसल ANI के साथ इंटरव्यू में अनुप्रिया पटेल ने ओटीटी सीरीज मिर्जापुर के कैरेक्टर कालीन भैया पर अपनी बात रखी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मिर्जापुर में कोई कालीन भैया नहीं है। वहां सिर्फ खूबसूरत कालीन हैं, जिसे पूरी दुनिया सराहती है, जिसका पूरी दुनिया में निर्यात होता है। दरअसल एएनआई की एडिटर स्मिता प्रकाश ने अनुप्रिया पटेल से पूछा था कि वो मिर्जापुर सीरीज के बारे में क्या सोचती हैं।
ये भी पढ़ेंः यूपी सरकार लाई अनुपूरक बजट, काशी-मथुरा-अयोध्या पर फोकस; किसे मिला कितना पैसा?
विपक्ष के नैरेटिव का नहीं दे पाए जवाब
मोदी 3.0 में स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ स्मिता प्रकाश ने अपने साप्ताहिक पॉडकॉस्ट के क्रम में ये बातचीत की है, जिसका छोटा सा अंश समाचार एजेंसी ने जारी किया। इसी बातचीत में योगी आदित्यनाथ और यूपी में बीजेपी के प्रदर्शन के बारे में भी अनुप्रिया ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बीच चुनाव में ऐसा कुछ हुआ। जैसे कि आरक्षण और संविधान पर फेक नैरेटिव चलाया गया। विपक्ष ने कहा कि आरक्षण को खत्म कर देंगे। संविधान को बदल देंगे। और हमने (एनडीए) ने सटीक समय पर इसका काउंटर नहीं किया।
इसके बाद स्मिता प्रकाश ने पूछा कि समाजवादी पार्टी कह रही है कि दुकान बंद होने से अनुप्रिया पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख रही हैं? इस पर अपना दल (सोनेलाल) की नेता ने कहा कि असल में वह जनता को मूर्ख बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं जब भी मंत्री थी, मैं जब भी सांसद रही, मैंने हमेशा मुद्दों पर अपनी आवाज उठाई है।
जाति जनगणना के समर्थन में अनुप्रिया
जाति जनगणना के सवाल पर अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मैं और मेरी पार्टी जाति जनगणना का समर्थन करते हैं। ये जानना बहुत महत्वपूर्ण है कि हमारे पास सभी जातियों की संख्या का सही डाटा मौजूद हो। यूपी सरकार में गुटबाजी के सवाल पर अनुप्रिया पटेल ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री हैं। इससे पहले भी कई बार दिल्ली आए हैं। टॉप लीडरशिप से मिलते रहते हैं। सरकार के बारे में अपने फीडबैक देते रहते हैं। ये उनका दायित्व है।
‘देश का जनसेवक EVM से पैदा होता है’
लोकसभा चुनाव में राजा भैया के बारे में अपने बयान पर उन्होंने कहा कि जो लोग आज ये मानते हैं कि मौजूदा दौर में देश का राजा यानी देश का जनसेवक ईवीएम से पैदा होता है, उन्हें मेरी बात में कुछ भी गलत नहीं लगेगा।
दरअसल लोकसभा चुनावों के दौरान अनुप्रिया पटेल ने प्रचार के दौरान यह बयान दिया था। माना गया कि अनुप्रिया पटेल का यह राजा भैया पर निशाना था। हालांकि राजा भैया ने खुलेआम तो कुछ नहीं कहा, लेकिन उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनुप्रिया पटेल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लेकिन अनुप्रिया पटेल को चुनाव जीतने से रोक नहीं पाए और अपना दल (सोनेलाल) की नेता लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर संसद पहुंचीं।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
4 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
7 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
9 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
10 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
11 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
13 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
13 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
14 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
14 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines