अफजाल अंसारी की 4 साल की सजा रद्द, हाईकोर्ट ने बदला गाजीपुर कोर्ट का फैसला, जानें किस केस में मिली राहत?

Afzal Ansari Jail Sentence Cancelled: अफजाल अंसारी की 4 साल की जेल की सजा रद्द हो गई है। आज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला सुना दिया है। भाजपा विधायक के मर्डर केस में सजा सुनाई गई थी। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

afzal ansari

अफजाल अंसारी। फोटो-एक्स

Afzal Ansari Krishnanand Rai Murder Case Verdict: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी को आज बहुत बड़ी राहत मिली है। उनकी 4 साल की जेल की सजा इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कर दी है। हाईकोर्ट की बेंच ने गाजीपुर कोर्ट का फैसला बदला है। गाजीपुर की MP/MLA कोर्ट ने पूर्व भाजपा विधायक कृष्णानंद राय के मर्डर केस में अफजाल अंसारी को सजा सुनाई थी, लेकिन अफजाल ने फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने अफजाल को पहले दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर करने को कहा। अफजाल में हाईकोर्ट में याचिका दायर की और हाईकोर्ट ने उन्हें राहत दे दी। गत 25 जुलाई को हाईकोर्ट में मामले में फैसला सुरक्षित रखा था। आज हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच ने अहम फैसला सुनाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

सजा होने से चली गई थी संसद सदस्यता

बता दें कि पूर्व भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या साल 2005 में हुई थी। मामले में अफजाल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। 18 साल चली सुनवाई के बाद 29 अप्रैल 2023 को गाजीपुर की MP-MLA कोर्ट ने अफजाल को दोषी करार देकर 4 साल की जेल की सजा सुनाई। सजा सुनाने के साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। साथ ही अफजाल की सांसदी खत्म कर दी थी। उसे बतौर सांसद अयोग्य करार दिया था। अफजाल के भाई मुख्तार को भी इसी मामले में 10 साल की जेल हुई थी, लेकिन अफजाल ने सजा के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर करके इस पर रोक लगाने की मांग की।

हाईकोर्ट ने अफजाल की सजा रोक लगाने से इनकार कर दिया, लेकिन उसे जमानत दे दी। यह फैसला 24 जुलाई 2023 को आया। अफजाल जेल से बाहर आ गया, लेकिन उसकी सांसदी चली गई। वह चुनाव भी नहीं लड़ सकता था। इसलिए अफजाल ने सुप्रीम कोर्ट से सजा रद्द करने और उसकी सांसदी बहाल करने की मांग की। सुप्रीम कोर्ट ने सजा रद्द करवाने के लिए हाईकोर्ट में जाने की सलाह दी। साथ ही उसकी सांसदी बहाल कर दी। उसे चुनाव लड़ने के योग्य करार दे दिया। अफजाल ने हाईकोर्ट में याचिका डालकर सजा रद्द करने की मांग की, जिस पर आज फैसला आया। इस बीच अफजाल ने उत्तर प्रदेश की गाजीपुर लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव 2024 जीता। वहीं अब सजा रद्द होने के बाद अफजाल अंसारी संसद की कार्यवाही में शामिल हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ