Indrajit Patel Shot Dead: यूपी प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रविवार दोपहर अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल एस के नेता इंद्रजीत पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं इंद्रजीत की हत्या के बाद से ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। घटना के बाद सोरावं थाना पुलिस और डीसीपी मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया। वहीं पुलिस ने आरेापी सर्वेश पटेल को पकड़ लिया है। घटना गंगानगर जोन के सोरांव इलाके में हुई।
जानकारी के अनुसार इंद्रजीत पटेल गंगापार इकाई की विधि प्रकोष्ठ में कार्यकारिणी सदस्य था। इतना ही नहीं वह पेशे से वकील था। वहीं पुलिस ने दावा किया है कि आपसी रंजिश में इंद्रजीत पटेल की उनके पड़ोसी सर्वेश पटेल ने गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी के पास दो तमंचे भी बरामद किए हैं।
ये भी पढ़ेंः 5 बच्चे तालाब में डूबे, 4 लड़कियों की मौत; आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे दर्दनाक हादसा
ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
वहीं हत्या के बाद से ही ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने हत्या के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। घटना के बाद मौके डीसीपी अभिषेक भारती मौके पर पहुंचे। पुलिस की मानें तो इंद्रजीत और सर्वेश के बीच किसी बात को लेकर आपस में विवाद था और इसी विवाद में इंद्रजीत की जान चली गई। हालांकि विवाद को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ेंः गुमशुदा की तलाश! भोले बाबा के सत्संग में पहुंचा बुजुर्ग गायब, परिवार ने छापे पोस्टर और खोल दी पोल
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 hr agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 hr agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
4 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
5 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
7 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
10 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
19 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines