Haridwar News (पंकज कौशिक): अनुपम खेर अपने 70वें जन्मदिन को मनाने के लिए अपने मित्र अनिल कपूर के साथ हरिद्वार पहुंचे। जहां वह सबसे पहले हरिद्वार के हरीहर आश्रम पहुंचे। वहां पर उन्होंने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। जिसके बाद उन्होंने गौ पूजा करने के बाद परदेश्वर महादेव पर पूजा की। इस मौके पर उन्होंने अपनी आने वाली उत्तराखंड में बनी फिल्म “तन्वी द ग्रेट” को लेकर भी अपने प्रशंसकों से फिल्म देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में उन्हें उत्तराखंड सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पूरा सहयोग मिला है।
आचार्य अवधेशानंद गिरि ने दी शुभकामना
इस अवसर पर जूना पीठाधीश्वर आचार्य अवधेशानंद गिरि ने अनुपम खेर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का ब्रांड एंबेसडर बताया। वहीं, अनुपम खेर ने इस मौके पर अपनी आने वाली फिल्म “तन्वी द ग्रेट” के बारे में बताते हुए कहा कि उत्तराखंड में हर स्थान पर एक लोकेशन है, जिस कारण ही उन्होंने अपनी फिल्म उत्तराखंड में ही शूट की है। जिसमें उत्तराखंड सरकार का पूरा सहयोग और सब्सिडी मिली है।
पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ
यही नहीं, उन्होंने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मैं उनका इसलिए प्रशंसा करता हूं क्योंकि वे देश के बारे में सोचते हैं। यह राष्ट्र धर्म है क्योंकि वे देश से प्यार करते हैं और जो देश को प्यार और देश की बात करेगा, हम उसको प्यार करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं शुरू से यह कहता आया हूं कि मैं भारत देश से 7 साल छोटा हूं क्योंकि मेरा जन्म देश की आजादी के 7 साल बाद हुआ। इसी तरह मैं और भारत देश दोनों एक साथ बड़े हुए हैं। हमने उस भारत को भी देखा है और आज जिस मुकाम पर भारत देश है, इसे भी देख रहे हैं। इसलिए हमारे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की जाती है।
वहीं, इस दौरान अनिल कपूर ने कहा कि अनुपम खेर ने मुझे अपने जन्मदिन के मौके पर हरिद्वार बुलाया था। इस दौरान उन्होंने बताया कि हमारी दोस्ती को 35 से 40 साल हो गए हैं और हम सब एक परिवार का ही हिस्सा हैं और हमने एक साथ मिलकर कई फिल्में की हैं।
ये भी पढ़ें- Video: बसपा से निकाले आकाश आनंद को कांग्रेस से बड़ा ऑफर, उदित राज बोले- राहुल से मिलवाऊंगा
संबंधित खबरें
UP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 hr agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
18 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
18 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
21 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
21 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines