हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: 'जिसका था डर वही हुआ, लाश दे दी भाई की'...एनकाउंटर में मारे गए अनुज की बहन का दर्द छलका

Anuj Pratap Singh Encounter: सुल्तानपुर डकैती केस के आरोपी अनुज प्रताप ठाकुर के एनकाउंटर पर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। एनकाउंटर पर जहां अनुज की बहन ने सवाल उठाए हैं, वहीं अखिलेश यादव ने अनुज की बहन का वीडियो शेयर करते हुए सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
Anuj Pratap Singh Encounter

Anuj Pratap Singh Encounter Controversy: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में भरत ज्वैलर्स के शोरूम में 1.35 करोड़ की डकैती के आरोपी अनुज प्रताप सिंह को STF में एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इस एनकाउंटर पर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। पहले केस के आरोपी मंगेश यादव के एनकाउंटर पर सवाल उठे थे। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जाति देखकर मंगेश को मारने के आरोप पुलिस पर लगाए थे।

अब उन्होंने अनुज प्रताप सिंह के एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। अनुज की बहन अमीषा ने भी सवाल खड़े किए हैं। अमीषा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो अखिलेश यादव ने ही अपने X हैंडल पर पोस्ट किया है। इस वीडिया को अखिलेश यादव ने एक कैप्शन भी दिया है। यादव के बाद ठाकुर का एनकाउंटर, जाति देखकर एनकाउंटर, ऐसे सवाल उठाकर उत्तर प्रदेश पुलिस को सवालों के घेरे में खड़ा किया जा रहा है।

 

अनुज की बहन ने पहले से जताया था एनकाउंटर का डर

अनुज की बहन अमीषा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पहले हो चुके मामले देखते हुए हमें डर था कि पुलिस भाई को मार डालेगी और वही हुआ। अब हमें इंसाफ चाहिए, भाई तो जिंदा नहीं आ सकता, लेकिन इंसाफ चाहिए। पुलिस की वर्दी दी गई है तो उसका गलत फायदा न उठाए। जिसके ऊपर 36 केस हैं, उसका भी एनकाउंटर करा देते, जिसके ऊपर एक केस है और जो निर्दोष है, उसका एनकाउंटर कर दिया। अगर डकैती में 14-15 लोग शामिल हैं तो सभी का एनकाउंटर होना चाहिए। कानून वास्तव में अंधा है, वाकई यह इंसाफ नहीं देता। हम लोगों पर क्या बीत रही है? कोई सोच नहीं सकता। हमारी मां भी नहीं है, सिर्फ पिता हैं। अनुज बड़ा भाई था, अगर पिता को कुछ हो गया तो हम क्या करेंगे?

विज्ञापन

अमीषा ने कहा कि अभी तक तो सरकार के खिलाफ कुछ नहीं बोला है, लेकिन अब बोल रहे हैं कि जो हो रहा है, गलत हो रहा है। कोई भी नेता हो, विपक्ष का हो आया सरकार का हो, जो भी करवा रहा है, गलत करवा रहा है। भगवान तो सजा देंगे ही, कानून की तरफ से भी सजा मिलनी चाहिए। गुनाह किया था तो कोर्ट सजा देता, इस तरह एनकाउंटर करना गलत है। पहले मां और बड़े भाई का साया सिर से उठ गया। फायरिंग और मुठभेड़ की खबर झूठी है। वह भाग ही नहीं सकते, क्योंकि उन्होंने कुछ किया ही नहीं था। मुठभेड़ हुई होती तो पुलिसवाले भी मरते या घायल होते, लेकिन कुछ नहीं हुआ। लालच देकर साथ ले गए थे और केस में फंसा दिया।

यह भी पढ़ें:मौत के 30 मिनट में जिंदा हुआ शख्स, ‘चमत्कार’ देख डॉक्टरों के भी उड़े होश, जानें कहां-कैसे हुआ घटनाक्रम?

विज्ञापन

अनुज प्रताप को STF ने उन्नाव में घेरकर मारी गोली

बता दें कि गत 28 अगस्त को भरत ज्वैलर्स के यहां डकैती पड़ी थी। करीब 15 लोगों ने वारदात अंजाम दी थी। CCTV फुटेज से पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त की और 4 आरोपियों को दबोच भी लिया। 2 आरोपियों मंगेश यादव और अनुज ठाकुर को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। एनकाउंटर में घायल हुए 3 आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं। 3 फरार आरोपियों की तलाश जारी है। बीते दिन उन्नाव के अचलगंज इलाके में STF ने अनुज को घेरकर उसे ढेर कर दिया। ASP अखिलेश सिंह ने एनकाउंटर की पुष्टि की। अनुज अमेठी जिले के जनापुर गांव का निवासी था। उसके सिर में गोली मारी गई थी, लेकिन अब इस एनकाउंटर पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखने और डाउनलोड करने पर आया ‘सुप्रीम’ फैसला; हाईकोर्ट का जजमेंट रद्द, सरकार को नसीहत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola