UP news: सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी जिस यूपी से हुई थी, अब वहां लगातातर कई ऐसे मामले देखने में आ रहे हैं। ऐसा ही मामला आया है, कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद थानाक्षेत्र से। यहां के योगेश तिवारी की शादी मई 2010 में कानपुर नगर निवासी सोनी द्विवेदी के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही सोनी को कन्नौज निवासी विकास द्विवेदी से प्रेम हो गया। इसके बाद से विकास अक्सर सोनी से मिलने उसके ससुराल आया करता था।
गत सोमवार को विकास सोनी को ससुराल छोड़ने साथ आया। पति ने विकास को रोकना चाह तो भागने लगा। ग्रामीणों की मदद से विकास पकड़ा गया। पति योगेश ने पुलिस बुलाई। पुलिस और ग्रामीणों के सामने सोनी से समझौता नामा लिखवाया कि दूसरी शादी के बाद सोनी और योगेश के बीच कोई संबंध नहीं रहेगा। इसके बाद योगेश ने मंदिर में पत्नी की शादी उसके प्रेमी विकास से करा दी और आशीर्वाद भी दिया। इसका विडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
पति पर लगाया था दहेज उत्पीड़न केस
शादी के बाद जब सोनी प्रेम प्रसंग में पड़ी तो वह घर में विवाद करने लगी थी। कई बार कई दिनों तक घर से बाहर रहती थी। साल 2017 में सोनी ने पति पर दहेज उत्पीड़न का केस भी दर्ज कराया था। इसके बाद दोनों में दूरियां बढ़ गईं। दंपती का 12 वर्षीय बेटा प्रशांत अपनी मां के साथ रहने लगा।
12 साल का बेटा भी है
सोनी और योगेश को 12 साल का बेटा प्रशांत भी है। वह अक्सर अपनी मां के साथ रहना पसंद करता था। जब सोनी कई दिन घर से बाहर रहती थी तो वह अपने बेटे को भी साथ ले जाती थी। इसलिए दूसरी शादी के बाद योगेश ने बेटे को उसकी मां सोनी के साथ ही जाने दिया।
माता-पिता ने पहले ही छोड़ दिया था गांव
कुछ समय बाद योगेश को सोनी के प्रेम संबंध की जानकारी हो गई थी। इससे आए दिन दोनों में विवाद की स्थिति बनी रहती थी। इसी के चलते योगेश के माता-पिता ने घर छोड़ दिया था। वह पास के कस्बे रनियां में जाकर रहने लगे थे।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
14 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
22 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines