हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कबड्डी प्लेयर भी रहे थे अंकित बालियान, शहर छोड़कर रह रहे थे गांव में; चुनाव लड़ने की थी तैयारी

शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. परिजनों ने हत्या के पीछे हरियाणा से जुड़े विवाद पर शक जताया है.

विज्ञापन
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की शामली में गोली मारकर हत्या, चुनाव लड़ने की कर रहे थे तैयारी. (Photo- Ankit Baliyan/Instagram)

पश्चिम उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हरियाणवी गायक एवं यूट्यूबर अंकित बालियान की ताबड़तोड़ गोलियां लगने से मौत हो गई. अंकित हरियाणा छोड़कर कुछ महीने पहले ही अपने गाँव में रहने लगे थे. वह जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे. अंकित के परिजनों को शक है कि हत्या सोनीपत के लोगों ने ही की है और इस हत्या का असली कारण वहीं से जुड़ा है.

अंकित पूर्व कबड्डी खिलाड़ी थे

अंकित बालियाँ के परिजन ने मीडिया को बताया कि वह पहले कबड्डी के खिलाड़ी थे लेकिन पैरों में परेशानी के कारण कबड्डी छोड़कर 2022 में यूट्यूब पर अपना चैनल बनाया था. उन्होंने बताया कि अंकित ने चैनल पर ‘भारी कोर्ट में गोली मारेंगे’ जैससे बहुत गाने डाले जो काफी लोकप्रिय हुए. बालियान उसके बाद सोनीपत में रहने लगे थे, लेकिन तकरीबन पिछले आठ महीने से वह शामली के अपने पैतृक गाँव बंतीखेड़ा में रहने लगे थे. वह हर दिन जिम जाते थे.

जिला पंचायत चुनाव की तैयारी

परिजन ने बताया कि अंकित जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हुए थे और इलाके में उनके होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर भी लगे थे. बालियान का कोई भी राजनीतिक प्रतिद्वंदी नहीं था जिससे उनको खतरा हो. परिजन का मानना है कि बालियान की हत्या हरियाणा में हुए किसी विवाद को लेकर ही हुई है तथा वहीं के हमलावरों ने ही हत्या भी की है. उन्होंने बताया कि अंकित का कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था. परिजन ने कहा कि अंकित शारीरिक शिक्षा में स्नातक थे और सरकारी नौकरी के लिए प्रयास भी करे थे. उन्होंने बताया कि अंकित की पत्नी दिल्ली में सरकारी शिक्षिका है, उनका भाई राजीव कोटा में रहता है और उनके पिता सतवीर सिंह सेवानिवृत्त सैनिक हैं.

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर एक गैंग ने ली ज़िम्मेदारी

परिजन ने कहा कि हरियाणा के ही एक गोगी गैंग के एक गुर्गे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके अंकित की हत्या की ज़िम्मेदारी ली है, लेकिन इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. परिजन के मुताबिक, पोस्टमार्टम में अंकित के शव से आठ गोलियां निकलीं. तीन सिर से, तीन हाथ से, एक पैर से और एक पेट से. अंकित का अंतिम संस्कार बंतीखेड़ा में ही होगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola