कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने हाल ही में बताया कि अगर देश के प्रधानमंत्री बन जाएं तो तीन काम जरूर करेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि उनकी ये बात पीएम मोदी तक पहुंच जाए तो उन्हें इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। वैसे तो आप सभी जानते हैं कि अनिरुद्धाचार्य की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि वो अक्सर सोशल मीडिया पर भी छाए रहते हैं। उनका मस्ती भरा अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। जिस तरह से हंसी-मजाक करते हुए वो ज्ञान की बातें बोल जाते हैं वो बात हर किसी में नहीं है। चलिए ये भी जान लेते हैं कि प्रधानमंत्री बनने का मौका मिले तो वो कौन से तीन काम हैं कथावाचक करना चाहेंगे।
नदियों को जोड़ना
अनिरुद्धाचार्य ने बोला कि यदि मैं प्रधानमंत्री हो जाऊं तो सबसे पहला काम करूंगा कि नदियों को नदियों से आपस में जोड़ दुंगा। उन्होंने बताया कि इससे कई फायदे भी होंगे जैसे उन लाखों किसानों को भी फायदा मिलेगा जिनकी फसलें पानी के अभाव में खराब हो जाती है। बाढ़ का खतरा कम हो जाएगा, क्योंकि पानी बंट जाएगा। इसके अलावा जमीन में पानी के लिए खुदाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सारा पानी जाएगा तो समुद्र में लेकिन वो लोगों को लाभ देगा।
यह भी पढ़ें:Numerology: जन्म तिथि के अनुसार पर्स में रखें ये चीजें, जल्द होगी पैसों की बारिश!
शिक्षा प्रणाली पर करेंगे काम
अनिरुद्धाचार्य ने आगे कहा कि वो सबसे पहले शिक्षा प्रणाली पर काम करेंगे। चाहे प्रधानमंत्री के बच्चे हों या मुख्यमंत्री के या फिर किसी रिक्शेवाले के बच्चे सभी को एक ही स्कूल में शिक्षा मिले। अगर ऐसा हो जाए तो सभी को समान शिक्षा मिलेगी और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलेंगे। किसी रिक्शेवाले के बच्चे को IAS बनना है, लेकिन उसे शिक्षा का समान अधिकार न मिले तो वो कैसे आगे बढ़ेगा।
स्वास्थ्य प्रणाली पर देंगे ध्यान
उन्होंने कहा कि वो स्वास्थ्य सेवाओं में भी बदलाव लाएंगे। चाहे एक रुपये का इलाज हो या एक करोड़ का इलाज सभी को वो मुफ्त मिले। सरकार महिलाओं को जो पैसे दे रही है वो बंद कर दे, फ्री की बस सेवा बंद कर दे। सिलेंडर पर सब्सिडी बंद कर दे और टैक्स ले और इससे बच्चों की शिक्षा और लोगों के स्वास्थ्य को फ्री कर दे।
यह भी पढ़ें: शीतला अष्टमी के बाद क्यों नहीं खाना चाहिए बासी खाना? जानें धार्मिक और साइंटिफिक कारण
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
3 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
4 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
5 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
7 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
7 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
8 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
10 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
21 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
21 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines