Anil Dujana Encounter: मेरठ में STF और दुजाना के बीच ऐसे हुई थी मुठभेड़, देखें एनकाउंटर के तुरंत बाद का Video
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Anil Dujana Encounter: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में गुरुवार को यूपी एसटीएफ की कुख्यात अनिल दुजाना के साथ मुठभेड़ हो गई। एसटीएफ की गोली लगने से दुजाना मारा गया है।
अब सोशल मीडिया पर एनकाउंटर के बाद का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया गया है कि दुजाना के खिलाफ वर्ष 2002 में गाजियाबाद के कवि नगर में हरवीर पहलवान की हत्या का पहला मुकदमा दर्ज हुआ था।
Uttar Pradesh | Gangster Anil Dujana killed in an encounter with UP STF in Meerut. https://t.co/e1YVnwwVFS pic.twitter.com/UoMoj76zB7
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 4, 2023
एएनआई की ओर से जारी वीडियो में दिख रहा है कि एक ग्रामीण रास्ते पर पुलिस और अनिल दुजाना के बीच मुठभेड़ हुई थी। सड़के के किनारे एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो खड़ी हुई है। पुलिस ने घटनास्ठल को चारों ओर से सील कर दिया।
काफी संख्या में पुलिस कर्मी भी खड़े हुए हैं। एक अन्य वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर 9 गोलियों के खाली खोखे पड़े हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक जेल से बाहर आते ही अनिल दुजाना ने जयचंद्र प्रधान हत्याकांड की मुख्य गवाह और जयचंद्र की पत्नी संगीता को धमकी दी थी। जब उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इस मामले की शिकायत की तो पुलिस पिछले सप्ताह ही दुजाना के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: