उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एक हादसे में बाल-बाल बच गईं. गवर्नर आनंदीबेन मुंबई से अहमदाबाद जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में थी, जिस पर सूरत के पास उत्तराण और कोसाड के बीच पथराव हुआ. हालांकि गवर्नर बेन पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन पथराव के आरोप में एक संदिग्ध को गिरफ्तार करके पूछताछ की गई. पथराव के समय ट्रेन में राज्यपाल आनंदीबेन के साथ दमन-दीव, दादरा एवं नगर हवेली के प्रशासक प्रफुल पटेल भी सवार थे. हादसे की खबर मिलते ही GRP-RPF मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. मेडिकल टीम को बुलाकर राज्यपाल आनंदीबेन का चेकअप किया.

ट्रेन पर पथराव कब और कहां किया गया?

मिली जानकारी के अनुसार, बीती शाम करीब साढ़े 6 बजे की घटना है. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 22961 मुंबई से गुजरात के अहमदाबाद जा रही थी. रास्ते में सूरत के पास ट्रेन पर पथराव किया गया, जिससे शीशे टूट गए. ट्रेन पर पथराव उत्तराण और कोसाड के बीच किया गया, लेकिन यहां चौंकाने वाली बात यह है कि इस ट्रेन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल थी, जिन्हें उनके सिक्योरिटी गार्ड ने तुरंत सुरक्षित जगह पहुंचाया. पथराव की सूचना मिलते ही SP और GRP) मौके पर पहुंचे, उसके बाद IPF अंकलेश्वर मौके पर पहुंचे और आनंदीबेल पेटल का मेडिकल कराकर उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचाया गया.

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल की जान कैसे बची?

गुजरात के सूरत रेलवे स्टेशन से रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जब उत्राण स्टेशन के पास से गुजरी, तब अराजक तत्वों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके, जिससे शीशे चटक गई और कुछ टूट गए. ट्रेन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और दीव, दमन, दादरा नगर हवेली के प्रशासक प्रफुल पटेल थे. एग्जीक्यूटिव कोच में होने के कारण दोनों सुरक्षित हैं, लेकिन पुलिस ने पथराव करने वालों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वापी से अहमदाबाद तक ट्रेन में सफर किया इस दौरान वे फिल्म टीवी अभिनेता अनंद देसाई के साथ फिल्म जगत ओर अन्य विषयों पर संवाद कर रही थीं.

राज्यपाल आनंदीबेन किन 3 राज्यों के दौरे पर हैं?

बता दें कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव के साथ-साथ गुजरात के दौरे पर हैं. यह प्रफुल्ल पटेल ने दमन एवं दीव में आयोजित मानसून फेस्टिवल-2026 में उन्होंने हिस्सा लिया, सिलवासा, दादरा नगर हवेली स्थित नमो मेडिकल हॉस्पिटल का निरीक्षण करने के साथ आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं और न्यूमैटिक ट्यूब सिस्टम का अवलोकन किया. मरीजों और मेडिकल विद्यार्थियों से संवाद किया था .राज्यपाल ने दादरा नगर हवेली के सिलवासा स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यामंदिर स्कूल का भ्रमण भी किया. इसके बाद वे ट्रेन से अहमदाबाद जाने के लिए रवाना हुई थीं.

---विज्ञापन---