हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बेटी के लव मैरिज करने पर पिता ने खोया आपा, ससुराल में घुसकर दो लोगों को मारी गोलियां, एक की मौत

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक व्यक्ति ने बेटी के लव मैरिज करने पर आपा खो दिया। वह उसके ससुराल गया और गोली मारकर बेटी के सुसर की हत्या कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
फायरिंग में एक की मौत, दूसरा गंभीर।

Amroha Murder News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हत्या का मामला सामने आया है। बेटी के लव मैरिज करने से नाराज पिता उसके ससुराल गया। वहां जाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें बेटी के ससुर की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य युवक घायल बताया जा रहा है। जिसकी हालत नाजुक है। गोली लगने से विजेंद्र सैनी की मौत हो गई। आरोपी दिनेश चौहान ससुराल में सुलह के लिए गया था। फायरिंग के बाद इलाके में दहशत है, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वारदात जिले के मंडी धनौरा थाना इलाके के गांव मलकपुर की है। गोली लगने से घायल छत्रपाल की हालत नाजुक है।

प्रेमी-प्रेमिका ने दो महीने पहले की थी लव मैरिज

दिनेश चौहान के बेटे अर्जुन सैनी ने दो महीने पहले रामराज गांव की लड़की से लव मैरिज की थी। यह गांव मुजफ्फरनगर जिले में है। लड़की के परिजन इस शादी के खिलाफ थे। लड़की के परिजन हथियार लेकर शाम को उसकी ससुराल पहुंचे और अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। अर्जुन के पिता ने इसका विरोध किया तो दिनेश चौहान ने आपा खो दिया। उसने और साथ आए अन्य लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से विजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:लेडी टीचर के सिर पर इस कदर हावी हुई शराब, कॉलर से पकड़ प्रिंसिपल को किया स्कूल से बाहर

विज्ञापन

वहीं, बीचबचाव के लिए आए गांव के 35 वर्षीय युवक छत्रपाल को भी गोली लग गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। फायरिंग की सूचना के बाद एसपी राजीव कुमार सिंह, धनौरा थाना इंचार्ज श्वेताभ भास्कर मौके पहुंचे और परिजनों से वारदात की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अमरोहा के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह कहा कि लड़की के परिजन शादी से खुश नहीं थे। वे बेटी को साथ ले जाना चाह रहे थे। ससुराल पक्ष के रोकने पर वारदात की गई है।

यह भी पढ़ें- फेसबुक पर महिलाओं को गर्भवती होने की गारंटी, फर्जी विज्ञापन केस में नूंह पुलिस ने पकड़े दो ठग

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola