Amroha lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल का शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। अब कल UP की 8 सीटों पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। दूसरे चरण में यूपी की मथुरा, गााजियाबााद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अमरोहा, मेरठ, बागपत और अलीगढ़ सीट पर मतदान होना है। इनमें से सबसे हॉट सीट अमरोहा पर 19 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली कर यहां राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ा दी थी।
इस बार कौन आमने-सामने?
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने अमरोहा लोकसभा सीट से चौधरी कंवर सिंह तंवर को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें ये लगातार तीसरी बार है जब कंवर सिंह तंवर यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, बसपा ने भी अमरोहा लोकसभा सीट से डॉ मुजाहिद हुसैन को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने दानिश अली को अपना प्रत्याशी चुना है। बता दें इस बार सपा और कांग्रेस यूपी में एक साथ चुनाव मैदान में हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा और सपा एक साथ थीं।
पिछले चुनाव में 73 फीसदी हुआ था मतदान
2019 में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो बसपा के कुंवर दानिश अली यहां से चुनाव जीते थे। उन्हें 601082 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर बीजेपी के कंवर सिंह तंवर रहे थे उन्हें 537,834 वोट मिलते थे। बता दें साल 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के कंवर सिंह तंवर यहां से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार इस लोकसभा सीट पर कुल करीब 15,96,897 मतदाता हैं। 2019 में इनमें से कुल 11,69,182 लोगों ने अपना मत प्रयोग किया था।
2004 में निर्दलीय प्रत्याशी जीते थे
इस लोकसभा सीट पर अब तक 17 बार चुनाव हो चुके हैं। आखिरी बार कांग्रेस पार्टी के रामपाल सिंह 1984 में चुनाव जीते थे। 2004 में इस सीट से निर्दलीय हरीश नागपाल चुनाव जीते थे। बता दें अब तक बीजेपी का उम्मीदवार यहां से तीन बार, बसपा दो बार, सपा, जनता दल और रालोद का प्रत्याशी एक-एक बार चुनाव जीत चुका है। बता दें अमरोहा लोकसभा के अंतर्गत धनौरा, अमरोहा, नौगावां सादात, हसनपुर और गढ़मुक्तेश्वर कुल पांच विधानसभा आती हैं। यहां हर बार लोकसभा चुनाव में अलग पार्टी का प्रत्याशी चुनाव जीतता आया है।
संबंधित खबरें
यूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
24 mins agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा, जानें 73000 पेज की चार्जशीट में क्या-क्या
4 hrs agoUP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
15 hrs agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
17 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
18 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
18 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
18 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
20 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
22 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines