Amroha Lok Sabha Election: इस सीट का अलग ही है म‍िजाज, बड़ा दिलचस्प है यूपी की इस हॉट सीट का समीकरण 

Amroha lok sabha election 2024: अमरोहा लोकसभा सीट से बीजेपी ने चौधरी कंवर सिंह तंवर को अपना उम्मीदवार बनाया है। बसपा ने इस सीट से डॉ मुजाहिद हुसैन और कांग्रेस ने दानिश अली को अपना प्रत्याशी चुना है।

Amroha Loksabha Election 2024
विज्ञापन

Amroha lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल का शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। अब कल UP की 8 सीटों पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। दूसरे चरण में यूपी की मथुरा, गााजियाबााद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अमरोहा, मेरठ, बागपत और अलीगढ़ सीट पर मतदान होना है। इनमें से सबसे हॉट सीट अमरोहा पर 19 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली कर यहां राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ा दी थी।

विज्ञापन

इस बार कौन आमने-सामने?

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने अमरोहा लोकसभा सीट से चौधरी कंवर सिंह तंवर को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें ये लगातार तीसरी बार है जब कंवर सिंह तंवर यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, बसपा ने भी अमरोहा लोकसभा सीट से डॉ मुजाहिद हुसैन को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने दान‍िश अली को अपना प्रत्याशी चुना है। बता दें इस बार सपा और कांग्रेस यूपी में एक साथ चुनाव मैदान में हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा और सपा एक साथ थीं।

पिछले चुनाव में 73 फीसदी हुआ था मतदान

2019 में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो बसपा के कुंवर दानिश अली यहां से चुनाव जीते थे। उन्हें 601082 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर बीजेपी के कंवर सिंह तंवर रहे थे उन्हें 537,834 वोट मिलते थे। बता दें साल 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के कंवर सिंह तंवर यहां से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार इस लोकसभा सीट पर कुल करीब 15,96,897 मतदाता हैं। 2019 में इनमें से कुल 11,69,182 लोगों ने अपना मत प्रयोग किया था।

विज्ञापन

2004 में निर्दलीय प्रत्याशी जीते थे

इस लोकसभा सीट पर अब तक 17 बार चुनाव हो चुके हैं। आखिरी बार कांग्रेस पार्टी के रामपाल सिंह 1984 में चुनाव जीते थे। 2004 में इस सीट से निर्दलीय हरीश नागपाल चुनाव जीते थे। बता दें अब तक बीजेपी का उम्मीदवार यहां से तीन बार, बसपा दो बार, सपा, जनता दल और रालोद का प्रत्याशी एक-एक बार चुनाव जीत चुका है। बता दें अमरोहा लोकसभा के अंतर्गत धनौरा, अमरोहा, नौगावां सादात, हसनपुर और गढ़मुक्तेश्वर कुल पांच विधानसभा आती हैं। यहां हर बार लोकसभा चुनाव में अलग पार्टी का प्रत्याशी चुनाव जीतता आया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ