Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आम्रपाली से परेशान फ्लैट खरीदारों ने रविवार को NBCC-गौर के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट पर जमकर नारेबाजी की। खरीदारों का आरोप है कि NBCC ने अपने नए लॉन्च किए हुए प्रोजेक्ट को वर्तमान मार्केट रेट से काफी कम कीमत पर गौर बिल्डर को दे दिया। गौर बिल्डर इस फ्लैट को लगभग दोगुने कीमत पर नए निवेशकों को बेचकर भारी मुनाफा कमा रहा। इससे आम्रपाली के घर खरीदारों के साथ सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। खरीदारों ने कोर्ट रिसीवर और एनबीसीसी-गौर की धांधली के खिलाफ सीबीआई और एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट से जांच की मांग की।
फ्लैटों पर लगाया पेनाल्टी चार्ज
फ्लैट खरीदारों का कहना है कि NBCC (National Buildings Construction Corporation) उनके फ्लैट मिलने की समय सीमा को लगातार बढ़ा रहा है। ऐसे में खरीदार चिंतित हैं कि उन्हें घर कब मिलेगा। खरीदारों का आरोप है कि कोर्ट रिसीवर और एनबीसीसी-गौर मिलकर धांधली कर रहे हैं। उनके घरों से कमाई कर रहे हैं। दूसरी तरफ, कोर्ट रिसीवर ऑफिस ने खरीदारों के फ्लैटों के ऊपर पेनाल्टी चार्ज लगा दिया। इससे चलते भी लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि इतने साल इंतजार करने के बाद उनके फ्लैट मनमाने तरीके से कैंसिल किए गए। वहीं वेरोना हाइट्स और ड्रीम वैली-2 के घर खरीदार भी शामिल हुए।
पिछले दो सालों से काट रहे चक्कर
पीड़ित घर खरीदारों का कहना है कि वह पिछले दो सालों से कोर्ट रिसीवर ऑफिस के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने रिसीवर ऑफिस में एप्लीकेशन दिया हुआ है। हर बार एक अगली तारीख मिल जाती है। उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती। खरीदारों का कहना है कि अब वह कोर्ट रिसीवर और एनबीसीसी-गौर की धांधली के खिलाफ सीबीआई और एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट से जांच की मांग करते हैं।
प्रदर्शन रहेगा जारी
घर खरीदारों का आरोप है कि कोर्ट रिसीवर ऑफिस मनमाने तरीके से काम कर रहा है। जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब यह खरीदारों का प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
7 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
7 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
8 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
9 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines