हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

काल भैरव मंदिर में पुजारी ने उतारी ने अमित शाह की नजर, सीएम योगी भी थे मौजूद, देखें वीडियो

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर काशी (वाराणसी) पहुंचे हैं। 24 जून को पहली बार वाराणसी में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक से पहले अमित शाह ने काल भैरव मंदिर में पूजा और विशेष आरती की।

विज्ञापन
काल भैरव मंदिर में पूजा अर्चना करते सीएम योगी के साथ गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे हैं। 24 जून को वाराणसी के होटल ताज गंगे में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक आयोजित की गई है, जिसकी अध्यक्षता अमित शाह करेंगे। एयरपोर्ट पर सीएम योगी ने उनका स्वागत किया और इसके बाद अमित शाह का काफिला काशी के काल भैरव दरबार पहुंचा।

काल भैरव मंदिर में की पूजा-अर्चना

काल भैरव मंदिर में अमित शाह ने पूजा-अर्चना की। उन्होंने विशेष आरती भी की। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मंदिर का एक पुजारी अमित शाह की नजर उतारता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में सीएम योगी भी अमित शाह के साथ नजर आ रहे हैं।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक के चलते काशी में तमाम बड़े नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उनके कई मंत्री, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई बड़े नेता काशी में मौजूद हैं।

विज्ञापन

वाराणसी में आयोजित की गई मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक

बता दें कि 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक 24 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। यह पहली बार है जब इस बैठक का आयोजन वाराणसी में हो रहा है। अब तक यह बैठक राजधानी में होती रही है, लेकिन यह पहली बार है जब इसका आयोजन राज्य की राजधानी से बाहर किया जा रहा है। इस बैठक को लेकर शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। काल भैरव मंदिर की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।


यह भी पढ़ें : कौन हैं इटावा में कथा करने वाले शख्स? जिनकी जाति पूछकर हुई पिटाई, खुद बताई सच्चाई

विज्ञापन

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में चारों राज्यों के मुख्य सचिव, गृह मंत्रालय, नीति आयोग और अन्य विभागों के कई अधिकारी हिस्सा लेने वाले हैं। इससे पहले 24वीं बैठक उत्तराखंड में हुई थी। बैठक में राज्यों की सीमाओं, बुनियादी ढांचे और आपसी समन्वय को लेकर चर्चा की जाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola