खबर की मुख्य बातें:-
- IMD ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
- जम्मू-कश्मीर सरकार ने कश्मीर डिवीजन और जम्मू डिवीजन के विंटर जोन के सभी सरकारी व मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां 26 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी हैं.
- जम्मू-कश्मीर में स्कूल अब 27 जुलाई 2026 (सोमवार) से दोबारा खुलेंगे.
- भारी बारिश, बादल फटने, जलभराव और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए सरकार ने जम्मू-कश्मीर में छुट्टी बढ़ाने का फैसला लिया है.
- हालांकि, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फिलहाल स्कूल बंद करने का कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है.
उत्तर भारत में दक्षिण-पश्चिमी मानसून लगातार लोगों को मुश्किलों डालता नजर आ रहा है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आने लगी है. इसी बीच भारत मौसम विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर समेत हिमालयी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके बात प्रभावित क्षेत्रों हालात पहले और ज्यादा खराब होने का डर सताने लगा है. मौसम विभाग की इस चेतावनी को देखते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार ने कश्मीर डिविजन और जम्मू डिविजन के शीतकालीन क्षेत्रों के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की गर्मी की छुट्टियों को 26 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला लिया है. रिपोर्ट के अनुसार, पहले सभी स्कूल 20 जुलाई को खुलने वाले थे, लेकिन मौसम की स्थिति को देखते हुए इसे बढ़ाने का फैसला लिया गया है.
यह भी पढ़ें:- Aaj Ka Mausam July 22: पहाड़ों पर मानसून का तांडव, देश के इन राज्यों में बारिश का अलर्ट;
27 जुलाई से फिर खुलेंगी जम्मू-कश्मीर के स्कूलों की कक्षाएं
जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर जानकारी देते हुए कहा कि ‘छात्रों, शिक्षकों और उनके परिवारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कश्मीर डिवीजन और जम्मू डिवीजन के विंटर जोन (सर्दियों वाले इलाकों) के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां अब 26 जुलाई, 2026 तक बढ़ा दी गई हैं. स्कूल अब सोमवार, 27 जुलाई, 2026 को फिर से खुलेंगे. ‘मैं सभी से सुरक्षित रहने, सतर्क रहने और संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध करती हूं. सभी के अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना करती हूं.’
रिपोर्ट के अनुसार, भारी बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बादल फटने, नालों में पानी का तेज बहाव और स्तर बढ़ने आदि की खबरें सामने आ रही हैं. साथ ही, कई मुख्य मार्ग भी बारिश के कारण प्रभावित हैं, ऐसे में बच्चों के स्कूलों को खोलना उनकी सेहत और उनकी जान के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है. इसलिए प्रशासन लगातार लोगों से घर में रहने की अपील कर रहा है और ऐसे स्थानों से दूर रहने की अपील कर रहा है, जो खतरनाक साबित हो सकते हैं.
IMD ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के लिए जारी किया अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 22 जुलाई को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 22 से 24 जुलाई 2026 के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 22 से 27 जुलाई तक कई स्थानों पर बारिश का सिलसिला जारी रहने का भी अनुमान है. IMD की इस अलर्ट को मद्देनजर संबंधित राज्यों के प्रशासन मौसम की स्थिति पर नजर बनाई हुई है और साथ ही, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, सड़क बंद होने और नदियों-नालों के जलस्तर बढ़ने जैसी स्थितियों की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
क्या हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भीं बंद रहेंगे स्कूल?
भले ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया हो, लेकिन राज्य सरकार व स्थानीय प्रशासन के तरफ से स्कूल बंद करने या छुट्टियां बढ़ाने का कोई अधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है. इसलिए छात्रों व अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि छुट्टी से जुड़ी सभी जानकारी के लिए जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और राज्य सरकार द्वारा जारी होने वाली अधिकारिक सूचना पर भी भरोसा करें. अगर किसी जिले में मौसम की स्थिति खराब होती है, तो प्रशासन स्कूलों को बंद करने आदि फैसला ले सकता है.
सोशल मीडिया की अफवाहों से बचें
हर साल मानसून के दौरान सोशल मीडिया पर स्कूल बंद होने से जुड़ी कई अफवाहें तेजी से वायरल होने लगती हैं. ऐसे में अभिभावकों और छात्रों को किसी भी गैर-आधिकारिक संदेश पर भरोसा नहीं करना चाहिए. स्कूलों में छुट्टी या कक्षाएं स्थगित करने का अंतिम फैसला संबंधित जिला प्रशासन या राज्य शिक्षा विभाग ही जारी करता है. इसलिए किसी भी सोशल मीडिया पोस्ट पर तब तक यकीन न करें, जब तक आधिकारिक पुष्टि न हो जाए.
मुख्य निष्कर्ष:- उत्तर भारत में मानसून के तेज होने के साथ मौसम लगातार चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां 26 जुलाई तक बढ़ा दी हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फिलहाल स्कूल बंद करने का कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है.
यह भी पढ़ें:- यूपी में अंडरग्रेजुएट छात्राओं के लिए खुशखबरी, सरकार ने शुरू की फ्री स्कूटी स्कीम, जानिए किसे मिलेगा फायदा
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
19 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines