J&K School Holiday: भारी बारिश के अलर्ट के बीच जम्मू-कश्मीर में 26 जुलाई तक बढ़ीं स्कूलों की छुट्टियां, जानें हिमाचल और उत्तराखंड में क्या बंद रहेंगे स्कूल?

IMD Rain Alert: उत्तर भारत में बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके कारण जम्मू-कश्मीर में हालात खराब होते दिखाई दे रहे हैं. इसी बीच IMD ने अगले कुछ दिनों के लिए जम्मू-कश्मीर समेत हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस अलर्ट के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या राज्यों में स्कूलों की छुट्टी हैं?

SCHOOL CLOSED

बारिश के कारण स्कूल कहां बंद है? (Image: AI)

खबर की मुख्य बातें:-

विज्ञापन
  • IMD ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
  • जम्मू-कश्मीर सरकार ने कश्मीर डिवीजन और जम्मू डिवीजन के विंटर जोन के सभी सरकारी व मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां 26 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी हैं.
  • जम्मू-कश्मीर में स्कूल अब 27 जुलाई 2026 (सोमवार) से दोबारा खुलेंगे.
  • भारी बारिश, बादल फटने, जलभराव और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए सरकार ने जम्मू-कश्मीर में छुट्टी बढ़ाने का फैसला लिया है.
  • हालांकि, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फिलहाल स्कूल बंद करने का कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है.

उत्तर भारत में दक्षिण-पश्चिमी मानसून लगातार लोगों को मुश्किलों डालता नजर आ रहा है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आने लगी है. इसी बीच भारत मौसम विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर समेत हिमालयी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके बात प्रभावित क्षेत्रों हालात पहले और ज्यादा खराब होने का डर सताने लगा है. मौसम विभाग की इस चेतावनी को देखते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार ने कश्मीर डिविजन और जम्मू डिविजन के शीतकालीन क्षेत्रों के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की गर्मी की छुट्टियों को 26 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला लिया है. रिपोर्ट के अनुसार, पहले सभी स्कूल 20 जुलाई को खुलने वाले थे, लेकिन मौसम की स्थिति को देखते हुए इसे बढ़ाने का फैसला लिया गया है.

विज्ञापन

27 जुलाई से फिर खुलेंगी जम्मू-कश्मीर के स्कूलों की कक्षाएं

जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर जानकारी देते हुए कहा कि ‘छात्रों, शिक्षकों और उनके परिवारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कश्मीर डिवीजन और जम्मू डिवीजन के विंटर जोन (सर्दियों वाले इलाकों) के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां अब 26 जुलाई, 2026 तक बढ़ा दी गई हैं. स्कूल अब सोमवार, 27 जुलाई, 2026 को फिर से खुलेंगे. ‘मैं सभी से सुरक्षित रहने, सतर्क रहने और संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध करती हूं. सभी के अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना करती हूं.’

विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, भारी बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बादल फटने, नालों में पानी का तेज बहाव और स्तर बढ़ने आदि की खबरें सामने आ रही हैं. साथ ही, कई मुख्य मार्ग भी बारिश के कारण प्रभावित हैं, ऐसे में बच्चों के स्कूलों को खोलना उनकी सेहत और उनकी जान के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है. इसलिए प्रशासन लगातार लोगों से घर में रहने की अपील कर रहा है और ऐसे स्थानों से दूर रहने की अपील कर रहा है, जो खतरनाक साबित हो सकते हैं.

IMD ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के लिए जारी किया अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 22 जुलाई को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 22 से 24 जुलाई 2026 के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 22 से 27 जुलाई तक कई स्थानों पर बारिश का सिलसिला जारी रहने का भी अनुमान है. IMD की इस अलर्ट को मद्देनजर संबंधित राज्यों के प्रशासन मौसम की स्थिति पर नजर बनाई हुई है और साथ ही, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, सड़क बंद होने और नदियों-नालों के जलस्तर बढ़ने जैसी स्थितियों की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

क्या हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भीं बंद रहेंगे स्कूल?

भले ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया हो, लेकिन राज्य सरकार व स्थानीय प्रशासन के तरफ से स्कूल बंद करने या छुट्टियां बढ़ाने का कोई अधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है. इसलिए छात्रों व अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि छुट्टी से जुड़ी सभी जानकारी के लिए जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और राज्य सरकार द्वारा जारी होने वाली अधिकारिक सूचना पर भी भरोसा करें. अगर किसी जिले में मौसम की स्थिति खराब होती है, तो प्रशासन स्कूलों को बंद करने आदि फैसला ले सकता है.

सोशल मीडिया की अफवाहों से बचें

हर साल मानसून के दौरान सोशल मीडिया पर स्कूल बंद होने से जुड़ी कई अफवाहें तेजी से वायरल होने लगती हैं. ऐसे में अभिभावकों और छात्रों को किसी भी गैर-आधिकारिक संदेश पर भरोसा नहीं करना चाहिए. स्कूलों में छुट्टी या कक्षाएं स्थगित करने का अंतिम फैसला संबंधित जिला प्रशासन या राज्य शिक्षा विभाग ही जारी करता है. इसलिए किसी भी सोशल मीडिया पोस्ट पर तब तक यकीन न करें, जब तक आधिकारिक पुष्टि न हो जाए.

विज्ञापन

मुख्य निष्कर्ष:- उत्तर भारत में मानसून के तेज होने के साथ मौसम लगातार चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां 26 जुलाई तक बढ़ा दी हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फिलहाल स्कूल बंद करने का कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ